• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस प्रो 4 भारत में जनवरी के पहले हफ्ते में होगा लॉन्च

माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस प्रो 4 भारत में जनवरी के पहले हफ्ते में होगा लॉन्च

माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस प्रो 4 टैबलेट को भारत में जनवरी के पहले हफ्ते में लॉन्च किया जाएगा। यह जानकारी माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के चेयरमैन भास्कर प्रमाणिक ने गैजेट्स 360 को दी।

माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस प्रो 4 भारत में जनवरी के पहले हफ्ते में होगा लॉन्च
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस प्रो 4 टैबलेट को भारत में जनवरी के पहले हफ्ते में लॉन्च किया जाएगा। यह जानकारी माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के चेयरमैन भास्कर प्रमाणिक ने गैजेट्स 360 को दी। याद रहे कि माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने टैबलेट को जनवरी महीने तक लॉन्च कर दिए जाने के की जानकारी दी थी। भास्कर प्रमाणिक ने लॉन्च की तारीख की तो पुष्टि नहीं की, लेकिन गैजेट्स 360 को जानकारी मिली है कि लॉन्च इवेंट नई दिल्ली में 7 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।

याद रहे कि सर्फेस प्रो 3 का अपग्रेडेड वर्ज़न माने जाने वाले सर्फेस प्रो 4 को अक्टूबर महीने में लॉन्च किया गया था। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इसकी कीमत 899 डॉलर (करीब 59,000 रुपये) से शुरू होती है।

माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस प्रो 4 टैबलेट 12.3 इंच के (2736x1824 पिक्सल) पिक्सलटच डिस्प्ले के साथ आएगा। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 का प्रोटेक्शन मौजूद है। कंपनी का कहना है कि इसकी मोटाई मात्र 0.4 मिलीमीटर है। एक नए स्टायलस को भी लॉन्च किया गया है। कंपनी इसे सर्फेस पेन बुला रही है और यह एक इरेज़र के साथ आएगा। नया सर्फेस पेन प्रेशर के 1,024 प्वाइंट को डिटेक्ट कर सकता है। सर्फेस पेन कोर्टाना इंटिग्रेशन के साथ आएगा।

सर्फेस प्रो 4 टैबलेट इंटेल के छठे जेनरेशन के कोर प्रोसेसर के कई विकल्प के साथ आएगा। इनमें कोर एम3, कोर आई5 और कोर आई7 शामिल हैं।  इन कंफ्यूग्रेशन के साथ क्रमशः इंटेल एचडी ग्राफिक्स 515, इंटेल एचडी ग्राफिक्स  520 और इंटेल आइरिस ग्राफिक्स मौजूद होगा।

कंपनी ने बताया कि सर्फेस प्रो 4 अपने पूर्ववर्ती वर्ज़न सर्फेस प्रो 3 से 30 फीसदी और ऐप्पल के मैकबुक एयर से 50 फीसदी ज्यादा तेज है। बेस मॉडल में 4 जीबी का रैम मौजूद होगा। 16 जीबी रैम तक के वेरिएंट उपलब्ध होंगे। इसके अलावा 1 टीबी तक की स्टोरेज (शुरुआत 128 जीबी से) मिलेगी।

डिवाइस यूएसबी 3.0 पोर्ट, इथरनेट पोर्ट और एक फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा। इसमें दो 4के मिनी डिस्प्ले पोर्ट भी होंगे। कंपनी ने बताया कि सर्फेस प्रो 4 की बैटरी 9 घंटे तक चल सकती है। इसका रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ The resident bot. If you email me, a human will respond. और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tesla ने भारतीय प्रोफेशनल को 7 वर्ष की जॉब के बाद किया बाहर, पिछले महीने दिया था प्रमोशन
  2. Sony की अगले सप्ताह  Xperia 1 VI को लॉन्च करने की तैयारी
  3. Google Pixel 8a भारत में 8GB रैम, 64MP कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  4. दिल्ली वालों के पास ट्रैफिक चालान भरने या माफ कराने का बेहतरीन मौका! इस दिन लग रही है राष्ट्रिय लोक अदालत
  5. iPad Pro (2024) पावरफुल M4 चिप और अल्ट्रा रेटिना XDR OLED स्क्रीन के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. iPad Air (2024) 50% ज्यादा पावर, M2 चिप और 2 डिस्प्ले साइज के साथ हुआ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Realme की फ्लैगशिप GT 6 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च
  8. टेस्ला ने की सॉफ्टवेयर और सर्विस डिविजंस में छंटनी
  9. Xiaomi ने लॉन्च की 8KG ड्रम वॉशिंग मशीन, कपड़ों से बैक्टीरिया को भी खत्म करती है! जानें कीमत
  10. बिटकॉइन की बड़ी कामयाबी, पार की एक अरब ट्रांजैक्शंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »