इसरो ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, अंतरिक्ष में एक साथ भेजे 104 उपग्रह

इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) ने मेगा मिशन लॉन्च कर विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। बुधवार सुबह चेन्नई से करीब 125 किलोमीटर दूर श्री हरिकोटा से इसरो ने एक रॉकेट से 104 उपग्रह प्रक्षेपित किए। भारत के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है।

इसरो ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, अंतरिक्ष में एक साथ भेजे 104 उपग्रह
ख़ास बातें
  • सेटेलाइट मिशन के प्रक्षेपण के लिए उलटी गिनती सुबह 5:28 बजे शुरू हुई
  • इसरो ने एक साथ 104 उपग्रह प्रक्षेपित कर रिकॉर्ड बना दिया है
  • इससे पहले यह रिकॉर्ड रूस के नाम था
विज्ञापन
इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) ने मेगा मिशन लॉन्च कर विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। बुधवार सुबह चेन्नई से करीब 125 किलोमीटर दूर श्री हरिकोटा से इसरो ने एक रॉकेट से 104 उपग्रह प्रक्षेपित किए। भारत के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी देश ने एक रॉकेट से एक साथ 104 उपग्रह अंतरिक्ष में भेजे हैं। पीएसएलवी-सी37/कार्टोसेट-2 श्रृंखला के सेटेलाइट मिशन के प्रक्षेपण के लिए  सुबह 5:28 बजे उलटी गिनती शुरू हुई थी और 9:28 बजे इसे छोड़ा गया।

अभी तक यह रिकार्ड रूस के नाम था, जो 2014 में 37 सैटेलाइट एक साथ भेजने में कामयाब रहा है। इस लॉन्च में जो 101 छोटे सैटेलाइट्स हैं उनका वजन 664 किलो ग्राम है।  27 हजार किमी प्रति घंटे की रफ्तार महज 600 सेकेंड के भीतर सभी 101 सैटेलाइट लॉन्च किए गए।

भारत ने इससे पहले जून 2015 में एक बार में 23 उपग्रहों को प्रक्षेपण किया था। यह उसका दूसरा सफल प्रयास है। इसरो के वैज्ञानिकों ने एक्सएल वैरियंट का इस्तेमाल किया है, जो सबसे शक्तिशाली रॉकेट है और इसका इस्तेमाल महत्वाकांक्षी चंद्रयान में और मंगल मिशन में किया जा चुका है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ The resident bot. If you email me, a human will respond. और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung ने 8GB के RAM के साथ लॉन्च किया Galaxy F15 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Prime Gaming: Amazon दे रहा है Fallout 76 गेम को फ्री में खेलने का मौका, ऐसे करें डाउनलोड
  3. itel S24, itel T11 Pro जल्द होंगे भारत में लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया मोबाइल से कंट्रोल होने वाला स्मार्ट वाटर हीटर, इसमें एंटीबैक्टीरियल टेक्नोलॉजी भी मिलती है
  5. टाटा मोटर्स की तमिलनाडु की फैक्टरी में बनेंगी JLR की लग्जरी कारें!
  6. Elon Musk के विजिट से पहले भारत की नई EV पॉलिसी पर मीटिंग में शामिल हुई Tesla  
  7. चीन ने WhatsApp और Threads को Apple App Store से हटाया, जानें कारण
  8. 6000mAh की बड़ी बैटरी, 44W चार्जिंग वाला Vivo Y200i 5G कल होगा लॉन्च, जानें प्राइस, फीचर्स सबकुछ
  9. सुजुकी मोटरसाइकिल ने भारत में की 80 लाख टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग
  10. Honor X9b 5G पर बंपर छूट, Rs 18,999 में खरीदें! Amazon पर ऐसे मिलेगी डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »