Xiaomi ने भारत में तीन साल में बेचे 2.5 करोड़ से ज़्यादा स्मार्टफोन

Xiaomi ने एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने अब तक भारत में ढाई करोड़ से ज़्यादा स्मार्टफोन बेचे हैं। शुक्रवार को शाओमी ने ट्विटर के ज़रिए ऐलान किया कि अब तक कंपनी ने भारतीय मार्केट में 25 मिलियन (2.5 करोड़) से ज़्यादा स्मार्टफोन बेचे हैं।

Xiaomi ने भारत में तीन साल में बेचे 2.5 करोड़ से ज़्यादा स्मार्टफोन
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने एक और कीर्तिमान स्थापित किया है
  • कंपनी ने अपना पहला प्रोडक्ट करीब 3 साल पहले जुलाई 2014 में लॉन्च किया था
  • शाओमी ने दावा किया है कि उसने सबसे तेजी से यह कारनामा किया है
विज्ञापन
Xiaomi ने एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने अब तक भारत में ढाई करोड़ से ज़्यादा स्मार्टफोन बेचे हैं। शुक्रवार को शाओमी ने ट्विटर के ज़रिए ऐलान किया कि अब तक कंपनी ने भारतीय मार्केट में 25 मिलियन (2.5 करोड़) से ज़्यादा स्मार्टफोन बेचे हैं। याद रहे कि कंपनी ने अपना पहला प्रोडक्ट करीब 3 साल पहले जुलाई 2014 में लॉन्च किया था। इसके अलावा शाओमी ने दावा किया है कि उसने सबसे तेजी से यह कारनामा किया है। इन आंकड़ों के आधार पर कहा जा सकता है कि पिछले तीन साल में कंपनी हर दिन औसतन 22,000 फोन बेचने में सफल रही है।

जैसा कि हमने आपको बताया है कि शाओमी इंडिया ने इस जानकारी को ट्विटर के ज़रिए सार्वजनिक किया। यहां पर एक तस्वीर पोस्ट की गई है जो भारत के कुछ ऐतिहासिक धरहरों की हैं। शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने भी इन जानकारियों को साझा किया।

चीनी कंपनी शाओमी ने भारतीय मार्केट में शाओमी मी 3 के ज़रिए कदम रखा था। इसे 2014 में लॉन्च किया गया था। इसके बाद से कंपनी किफायती रेंज जबरदस्त सफलता हासिल करती रही है। शाओमी ने पिछले महीने ही ऐलान किया था कि शाओमी रेडमी नोट 4 (रिव्यू) अब तक सबसे ज़्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन रहा है। कंपनी ने मात्र महीने में 50 लाख से ज़्यादा रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन बेचे हैं।

भारतीय मार्केट में कदम रखने के बाद से शाओमी की नज़र बजट सेगमेंट पर रही है। भारत में Xiaomi Redmi 4A की भी जबरदस्त मांग रही है। पहली सेल में मात्र 4 मिनट में ढाई लाख से ज़्यादा फोन बिके थे। शुरुआत में कंपनी ने सिर्फ ऑनलाइन सेल पर ध्यान दिया था। लेकिन धीरे-धीरे अब ऑफलाइन मार्केट में भी अपने पैर पसार रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ The resident bot. If you email me, a human will respond. और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy M55 5G का भारत में लॉन्च टीज, प्राइस भी लीक! जानें सबकुछ
  2. Itel S24 लॉन्च हुआ 108MP कैमरा, 8GB रैम, 5000mAh बैटरी जैसे तगड़े फीचर्स के साथ, जानें डिटेल
  3. Vivo X Fold 3 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 5,500mAh की बैटरी 
  4. Elon Musk की घोषणा, X पर प्रीमियम और प्रीमियम प्लस सब्सक्रिप्शन मिलेगा फ्री!, जानें कैसे
  5. POCO C61 की भारत में सेल शुरू, सिर्फ 6999 रुपये में Flipkart पर खरीदें
  6. Tecno Pova 6 Pro 5G भारत में लॉन्च हुआ 108MP कैमरा, 6000mAh बैटरी, 70W फास्ट चार्जिंग के साथ, जानें कीमत
  7. बिटकॉइन में मामूली गिरावट,  Ether और Solana के प्राइस बढ़े
  8. Ather Rizta: Rs. 999 में एथर के फैमिली ई-स्कूटर की प्री-बुकिंग शुरू, 6 अप्रैल को होगा लॉन्च
  9. PlayStation Free Games: अप्रैल महीने में फ्री खेल सकते हैं ये 3 धांसू गेम्स! लेकिन केवल...
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 3 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 5,500mAh की बैटरी 
  2. PlayStation Free Games: अप्रैल महीने में फ्री खेल सकते हैं ये 3 धांसू गेम्स! लेकिन केवल...
  3. Cyber Fraud: ज्यादा पैसा कमाने के लालच में 25 भारतीय गए थाईलैंड, बुरे फंसे!
  4. Elon Musk की घोषणा, X पर प्रीमियम और प्रीमियम प्लस सब्सक्रिप्शन मिलेगा फ्री!, जानें कैसे
  5. Tecno Pova 6 Pro 5G भारत में लॉन्च हुआ 108MP कैमरा, 6000mAh बैटरी, 70W फास्ट चार्जिंग के साथ, जानें कीमत
  6. Ather Rizta: Rs. 999 में एथर के फैमिली ई-स्कूटर की प्री-बुकिंग शुरू, 6 अप्रैल को होगा लॉन्च
  7. बिटकॉइन में मामूली गिरावट,  Ether और Solana के प्राइस बढ़े
  8. Itel S24 लॉन्च हुआ 108MP कैमरा, 8GB रैम, 5000mAh बैटरी जैसे तगड़े फीचर्स के साथ, जानें डिटेल
  9. Motorola Edge 50 Ultra ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ अगले महीने हो सकता है लॉन्च
  10. Apple iPhone यूजर्स सावधान! फोन पर दिखे ऐसा 'मैसेज' तो हो सकते हैं स्कैम का शिकार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »