Xiaomi Redmi Note 5 और Redmi 5 के बारे में जानकारी लीक, जल्द लॉन्च की उम्मीद

शाओमी द्वारा नए जेनरेशन रेडमी नोट और रेडमी 5 स्मार्टफोन पर काम करने के बारे में जानकारी पहले भी आ चुकी है। अब कथित Redmi Note 5 और Redmi 5 के बारे में फिर कुछ नया पता चला है।

Xiaomi Redmi Note 5 और Redmi 5 के बारे में जानकारी लीक, जल्द लॉन्च की उम्मीद
ख़ास बातें
  • Redmi Note 5 और Redmi 5 के बारे में फिर कुछ नया पता चला
  • कंपनी ने सोमवार को ही शाओमी रेडमी 5ए को लॉन्च किया
  • शाओमी रेडमी 5 के 16 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट होंगे
विज्ञापन
शाओमी द्वारा नए जेनरेशन रेडमी नोट और रेडमी 5 स्मार्टफोन पर काम करने के बारे में जानकारी पहले भी आ चुकी है। अब कथित Redmi Note 5 और Redmi 5 के बारे में फिर कुछ नया पता चला है। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने सोमवार को ही शाओमी रेडमी 5ए को लॉन्च किया

रॉलेंड क्वांट के मुताबिक, शाओमी रेडमी 5 के 16 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट होंगे। ये गोल्ड और ब्लैक रंग में उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं, रेडमी 5 प्लस वेरिएंट को 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज में उपलब्ध कराए जाने की खबर है। यह गोल्ड ब्लैक और ग्रे रंग में उपलब्ध होगा।

एक अलग रिपोर्ट में कथित Xiaomi Redmi Note 5 का ज़िक्र है। दरअसल, इस हैंडसेट की एक तस्वीर सामने आई है। Slashleaks पर जारी की गई तस्वीर में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो डिस्प्ले से लैस एक हैंडसेट नज़र आ रहा है। इस हैंडसेट में दो रियर कैमरे होने की बात कही गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शाओमी रेडमी नोट 5 में स्नैपड्रैगन 660 या मीडियाटेक हीलियो पी25 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। पिछले हिस्से पर 16 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के रियर कैमरे दिए जाने की उम्मीद है। इसमें 4000 एमएएच की बैटरी होने का दावा है।

जैसा कि हमने आपको बताया कि ये जानकारियां शाओमी रेडमी 5ए के लॉन्च के वक्त सामने आई हैं। इस हैंडसेट को सोमवार को लॉन्च किया गया था।  नए रेडमी 5ए की डिज़ाइन में थोड़े बदलाव किए गए हैं और इसके घुमावदार किनारे इसकी ग्रिप को सुविधाजनक बनाते हैं। पिछले रेडमी स्मार्टफोन की तरह ही रेडमी 5ए में शानदार बैटरी लाइफ मिलने का दावा है। कंपनी का कहना है कि रेडमी 5ए की बैटरी 8 दिन तक चलेगी। फोन मीयूआई 9 पर चलता है। लेकिन रेडमी 4 की तरह ही, एंट्री-लेवल रेडमी 5ए में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the editor at Gadgets 360 - with over 12 years of experience covering the technology domain. With a breadth and depth of knowledge in the field, he's ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto E14 में होगी 5000mAh बैटरी, 20W चार्जिंग, TDRA सर्टिफिकेशन में दिखा फोन
  2. लोकसभा चुनाव का बजा बिगुल, Google ने अलग अंदाज में मनाया लोकतंत्र के पर्व का जश्न
  3. Huawei का गजब डिवाइस, पॉकेट में रख लो, एक साथ 16 डिवाइस को देगा इंटरनेट
  4. Vivo V30e 5G भारत में 5500mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च! जानें सबकुछ
  5. फ्लैगशिप कैमरा फीचर्स के साथ आएगा OnePlus का अपकमिंग फ्लिप फोन! Samsung, Motorola को देगा टक्कर?
  6. Itel Super Guru 4G फीचर फोन YouTube और UPI सपोर्ट के साथ भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 1,799 रुपये
  7. AI Girlfriend: कौन होती है ये वर्चुअल गर्लफ्रेंड? कितनी बड़ी है AI-Dating की दुनिया? जानें सब कुछ...
  8. Nothing Ear, Nothing Ear A TWS ईयरफोन हुए 45dB ANC के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. 6000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M35 जल्‍द होगा भारत में लॉन्‍च, सपोर्ट पेज लाइव!
  10. Redmi 13 5G की जानकारी सामने आई, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »