Xiaomi Redmi Note 5 Plus का पता चला, रिटेल बॉक्स की तस्वीर लीक

शाओमी ने इसी साल अगस्त में शाओमी रेडमी नोट 5ए स्मार्टफोन लॉन्च किया था। शाओमी के नए स्मार्टफोन के बारे में जानकारी सामने आई है और कंपनी द्वारा जल्द चीन में शाओमी रेडमी नोट 5 प्लस लॉन्च करने की उम्मीद है। इससे पहले रेडमी नोट 5 के बारे में भी लीक में कई बार जानकारी सामने आई, लेकिन फोन कभी लॉन्च नहीं हुआ।

Xiaomi Redmi Note 5 Plus का पता चला, रिटेल बॉक्स की तस्वीर लीक
विज्ञापन
शाओमी ने इसी साल अगस्त में शाओमी रेडमी नोट 5ए स्मार्टफोन लॉन्च किया था। शाओमी के नए स्मार्टफोन के बारे में जानकारी सामने आई है और कंपनी द्वारा जल्द चीन में शाओमी रेडमी नोट 5 प्लस लॉन्च करने की उम्मीद है। इससे पहले रेडमी नोट 5 के बारे में भी लीक में कई बार जानकारी सामने आई, लेकिन फोन कभी लॉन्च नहीं हुआ। और अब रेडमी नोट 5 प्लस का रिटेल बॉक्स लीक हुआ है।  उम्मीद है कि शायद कंपनी रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्लस दोनों स्मार्टफोन को जल्द एक साथ लॉन्च करे।

 एंड्रॉयडहेडलाइंस द्वारा सार्वजनिक की गई लीक हुई रिटेल बॉक्स की तस्वीर देखें तो इसमें ‘5 Plus’ ब्रांडिंग साफ देखी जा सकती है। लेकिन रिटेल बॉक्स की इस लीक तस्वीर से स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलती। लेकिन अनुमान है कि रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्लस में अधिकतर स्पेसिफिकेशन एक जैसे हों। लेकिन रेडमी नोट 5 प्लस में ज़्यादा बड़ा डिस्प्ले, ज़्यादा रैम और स्टोरेज होगी।
 
xiaomi redmi note 5 plus leak retaii box
याद दिला दें कि पहले लीक हुई जानकारी के मुताबिक, रेडमी नोट 5 में एक 5.5 इंच फुल एचडी ( 1080x1920 पिक्सल्स) डिस्प्ले होगा। फोन को 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। रेडमी नोट 5 में एक स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 508 जीपीयू दिया जा सकता है।

लीक हुई जानकारी में शाओमी के इस फोन में 16 मेगापिक्सल के रियर कैमरे होने का भी पता चला है। रियर कैमरे एफ/2.0 अपर्चर और एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आएगा। फ्रंट पैनल पर 13 मेगापिक्सल का सेंसर होने की उम्मीद है।  Xiaomi Redmi Note 5 में सबसे गौर करने वाला फ़ीचर फिंगरप्रिंट सेंसर की जगह होगी। शाओमी के अन्य स्मार्टफोन से अलग रेडमी नोट 5 में फिंगरप्रिंट स्कैनर डिस्प्ले के नीचे फ्रंट पैनल पर होने की उम्मीद है। इसके अलावा शाओमी रेडमी नोट 5 में ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप सी 3.1 और एक्स12 एलटीई मॉडम होने की उम्मीद है।

कंपनी द्वारा एक इवेंट में ही रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इस बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Ear 3 TWS ईयरफोन जल्द होंगे लॉन्च! कंपनी ने शेयर किया टीजर
  2. 6GB रैम, 5000mAh बैटरी वाले बजट स्मार्टफोन Poco C61 की सेल आज से शुरू, यहां से खरीदें
  3. OnePlus Ace 3 Pro 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स लीक
  4. Xiaomi SU7 इलेक्ट्रिक सेडान लॉन्च, सिंगल चार्ज में 810 किमी रेंज, जानें क्या कुछ है खास
  5. Hyundai Ioniq 5 EV ने मचाया धमाल! 2.60 लाख यूनिट्स बिके, भारत में इतने लोगों ने खरीदा
  6. Ather Rizta ई-स्कूटर में नहीं मिलेगा स्पीकर, लेकिन कंपनी लॉन्च कर रही है एक स्मार्ट हेलमेट
  7. Realme C65 फोन 5000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 4 अप्रैल को होगा लॉन्च, Galaxy S22 जैसा है डिजाइन!
  8. 27 हजार प्रकाशवर्ष दूर मौजूद विशालकाय Black Hole के मैग्नेटिक फील्ड ने वैज्ञानिकों को चौंकाया!
  9. Google Pixel 9 के रेंडर हुए लीक, नहीं होगा पेरिस्कोप लेंस, XL मॉडल करेगा इस साल वापसी
  10. Vivo V40 SE 5G लॉन्च से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, ये हैं सभी स्पेसिफिकेशन्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »