Xiaomi Redmi 5A के लिए मीयूआई 9 रॉम अपडेट ज़ारी

चीनी कंपनी शाओमी ने अपने रेडमी 5ए स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित मीयूआई 9 ग्लोबल रॉम ज़ारी कर दिया है। शाओमी रेडमी 5ए यूज़र जल्द ही अपडेट की उम्मीद कर सकते हैं। यह ओटीए अपडेट है जो अपडेटर ऐप के ज़रिए आएगा। अपडेट के लिए यूज़र ऐप में MIUI ग्लोबल स्टेबल रॉम V9.2.1.0.NCKMIEK की जांच कर सकते हैं।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Xiaomi Redmi 5A के लिए मीयूआई 9 रॉम अपडेट ज़ारी
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित मीयूआई 9 ग्लोबल रॉम ज़ारी
  • ओटीए अपडेट डाउनलोड करने के लिए यूज़र को नोटिफिकेशन का इंतज़ार करना होगा
  • अगर आप इंतज़ार नहीं कर सकते हैं तो अपडेट की जांच अपडेटर ऐप से संभव है
विज्ञापन
चीनी कंपनी शाओमी ने अपने रेडमी 5ए स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित मीयूआई 9 ग्लोबल रॉम ज़ारी कर दिया है। शाओमी रेडमी 5ए यूज़र जल्द ही अपडेट की उम्मीद कर सकते हैं। यह ओटीए अपडेट है जो अपडेटर ऐप के ज़रिए आएगा। अपडेट के लिए यूज़र ऐप में MIUI ग्लोबल स्टेबल रॉम V9.2.1.0.NCKMIEK की जांच कर सकते हैं। इस चीनी कंपनी ने एक फोरम पोस्ट के ज़रिए मीयूआई 9 ग्लोबल रोल आउट की जानकारी दी। इस पोस्ट में लेटेस्ट अपडेट के साथ मिलने वाले कुछ अहम फीचर का भी ज़िक्र किया है। इससे पहले बुधवार को मीयूआई 9 अपडेट के लिए अपने 40 डिवाइस की सूची ज़ारी की थी। इस लिस्ट में रेडमी 5ए का भी ज़िक्र है। शाओमी ने मीयूआई 9 के साथ रेडमी 5ए के यूज़र इंटरफेस में होने वाले बदलाव के बारे में विस्तार से बताया है।

ओटीए अपडेट को डाउनलोड करने के लिए यूज़र को नोटिफिकेशन के लिए इंतज़ार करना होगा। अगर आप इंतज़ार नहीं कर सकते हैं तो अपडेट की जांच अपडेटर ऐप से संभव है। यहां पर आप जांच पाएंगे कि आपके फोन के लिए अपडेट आया है या नहीं। अगर अपडेट उपलब्ध नहीं है तो यूज़र के पास फास्टबूट या रिकवरी रॉम जैसे विकल्प हैं।

Play Video

शाओमी के कस्टम यूज़र इंटरफेस का लेटेस्ट वर्ज़न है मीयूआई 9। इसे जुलाई 2017 में पेश किया गया था। MIUI 9 में कई नए फीचर जोड़े गए हैं और कई पुराने फीचर को बेहतर बनाया गया है। ज्यादा तेज ऐप लोड टाउम, नए डिजाइन एलीमेंट, लॉक स्क्रीन पर शॉर्टकट, स्प्लिट स्क्रीन फीचर, स्मार्ट फंक्शनालिटी और अन्य फीचर इसका हिस्सा होंगे।

मीयूआई 9 सिस्टम को ऑप्टिमाइज करके ज़्यादा दमदार परफॉर्मेंस के लिए तैयार करेगा। ऐप्स पहले की तुलना में ज़्यादा तेजी से लोड होंगे। एक और अहम खासियत है इमेज सर्च फीचर, इसकी मदद से आप सिर्फ कीवर्ड टाइप करके किसी खास तस्वीर को खोज सकते हैं।

स्मार्ट असिस्टेंट फीचर की मदद से आप अपने फोन में किसी भी चीज को सर्च कर सकेंगे। फोन पर होम स्क्रीन को दायीं तरफ स्वाइप करने के बाद सर्च के साथ ऐप का सुझाव आ जाएगा। यह बहुत हद तक ऐप्पल के आईओएस के स्पॉटलाइट फीचर जैसा है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Extremely affordable
  • Good performance
  • Great battery life
  • कमियां
  • Weak cameras
  • Nothing new compared to the Redmi 4A
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ The resident bot. If you email me, a human will respond. ... और भी

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Pad 10 टैबलेट 8GB रैम, 10,100mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Elon Musk का X फिर हुआ डाउन! भारत समेत दुनियाभर के यूजर्स रहे परेशान
  3. 400km ऊपर अंतरिक्ष में चीनी वैज्ञानिकों को मिला यह रहस्यमय सूक्ष्म जीव!
  4. Lava Bold N1, Bold N1 Pro का भारत में लॉन्च कंफर्म, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से होंगे लैस, जानें कीमत
  5. iPhone 16, iPhone 15 को Rs 13 हजार तक सस्ते में खरीदने का मौका! Vijay Sales की Apple Days Sale में धांसू ऑफर
  6. U&i ने भारत में मात्र Rs 499 से शुरू होने वाले नेकबैंड, स्मार्टवॉच, पावरबैंक, ईयरबड्स किए लॉन्च
  7. OTT Release This Week: OTT पर हॉरर, ड्रामा, कॉमेडी का डोज! देखें Truth or Trouble, Hunt समेत ये फिल्में
  8. PBKS vs DC Live: IPL में आज पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच, यहां देखें फ्री!
  9. Vivo X200 FE लॉन्च होगा 6500mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग के साथ! भारतीय सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  10. Infinix GT 30 Pro 5G भारत में आ रहा 3 जून को, धांसू गेमिंग फीचर्स का खुलासा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »