शाओमी ने एंड्रॉयड नूगा अपडेट मिलने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है।
शाओमी मी 4सी,
शाओमी मी 4एस और
शाओमी मी नोट में सबसे पहले नूगा अपडेट जारी किया जाएगा। इसके अलावा
शाओमी मी नोट 2,
शाओमी मी 5एस प्लस और
शाओमी मी मैक्स में भी एंड्रॉयड नूगा अपडेट मिलेगा। कंपनी ने वीबो पर इस जानकारी की पुष्टि की।
कंपनी का
कहना है कि नूगा अपडेट के लिए बीटा टेस्टिंग पहले से चल रही है। मीयूआई ऑपरेशंस मैनेजर ने वीबो पर पोस्ट में अपडेट जारी होने की किसी तारीख के बारे में तो नहीं बताया।
एंड्रॉयड आधारित इन अपडेट को मीयूआई 9 नाम दिया जाएगा। इससे पहले एक
लीक तस्वीर से यह खुलासा हुआ था।
शाओमी मी 5 में एंड्रॉयड नूगा अपडेट जारी हो चुका है और अब शाओमी के बाकी डिवाइस में भी यह अपडेट जल्द मिलने की उम्मीद है।
ख़ास बात है कि, शाओमी ने आधिकारिक तौर पर रेडमी सीरीज़ में नूगा अपडेट मिलने के बारे में कुछ नहीं बताया है। ऊपर बताए गए शाओमी के इन स्मार्टफोन में 2017 की पहली तिमाही में नूगा अपडेट जारी किया जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
ये भी पढ़े:
,
Xiaomi,
Mi Note,
Mi 4s,
Mi 4c,
Mi Note 2,
Mi 5s Plus,
Mi Max,
Android Nougat,
Android Update,
Mobiles