शाओमी रेडमी वाई1, मी मिक्स 2 और मी 5 को गुरुवार से मिलेगा मीयूआई 9 अपडेट

भारत में शाओमी रेडमी नोट 4 और शाओमी मी मैक्स 2 के लिए मीयूआई 9 ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड ज़ारी करने के बाद कंपनी ने जानकारी दी है कि अब अपडेट के लिए Xiaomi Mi Mix 2, Xiaomi Mi 5, Xiaomi Redmi Y1 और Xiaomi Redmi Y1 Lite की बारी है।

शाओमी रेडमी वाई1, मी मिक्स 2 और मी 5 को गुरुवार से मिलेगा मीयूआई 9 अपडेट
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi Mix 2, Mi 5, Redmi Y1 और Redmi Y1 Lite को मिलेगा अपडेट
  • लेटेस्ट मीयूआई 9 अपडेट गूगल एंड्रॉयड नूगा पर आधारित है
  • इमेज सर्च, स्मार्ट असिस्टेंट और स्मार्ट ऐप लॉन्चर जैसे फीचर मिलेंगे
विज्ञापन
भारत में शाओमी रेडमी नोट 4 और शाओमी मी मैक्स 2 के लिए मीयूआई 9 ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड ज़ारी करने के बाद कंपनी ने जानकारी दी है कि अब अपडेट के लिए Xiaomi Mi Mix 2, Xiaomi Mi 5, Xiaomi Redmi Y1 और Xiaomi Redmi Y1 Lite की बारी है। शाओमी के इन स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 का अपग्रेड ओटीए अपडेट के रूप में 16 नवंबर से ज़ारी होगा। कंपनी ने यह जानकारी ट्वीट करके दी।

बता दें कि लेटेस्ट मीयूआई 9 अपडेट गूगल एंड्रॉयड नूगा पर आधारित है। Xiaomi के नए ऑपरेटिंग सिस्टम के तीन मुख्य फीचर होंगे- इमेज सर्च, स्मार्ट असिस्टेंट और स्मार्ट ऐप लॉन्चर। ज्यादा तेज ऐप लोड टाउम, नए डिजाइन एलीमेंट, लॉक स्क्रीन पर शॉर्टकट, स्प्लिट स्क्रीन फीचर, स्मार्ट फंक्शनालिटी और अन्य फीचर इसका हिस्सा होंगे। इसके अलावा नोटिफिकेशन का स्टाइल भी बदल जाएगा।

Xiaomi का कहना है कि मीयूआई 9 सिस्टम को ऑप्टिमाइज करके ज़्यादा दमदार परफॉर्मेंस के लिए तैयार करेगा। ऐप्स पहले की तुलना में ज़्यादा तेजी से लोड होंगे। एक और अहम खासियत है इमेज सर्च फीचर, इसकी मदद से आप सिर्फ कीवर्ड टाइप करके किसी खास तस्वीर को खोज सकते हैं।

स्मार्ट असिस्टेंट फीचर की मदद से आप अपने फोन में किसी भी चीज को सर्च कर सकेंगे। फोन पर होम स्क्रीन को दायीं तरफ स्वाइप करने के बाद सर्च के साथ ऐप का सुझाव आ जाएगा। यह बहुत हद तक ऐप्पल के आईओएस के स्पॉटलाइट फीचर जैसा है।

कंपनी ने स्प्लिट स्क्रीन फीचर को भी पेश कर दिया है। इसकी मदद से यूज़र एक ही स्क्रीन पर एक वक्त पर दो ऐप इस्तेमाल कर सकेंगे।

शाओमी ने तो भविष्य में Xiaomi Redmi 2, Redmi 2 Prime, Redmi Note 3, Mi 3, Mi 4, Redmi 3S और Redmi 3S Prime जैसे हैंडसेट के लिए भी अपडेट जारी करने की बात की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Mi Mix 2, Xiaomi Mi 5, Xiaomi, MIUI 9
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 15 सीरीज पर काम शुरू! इस महीने होगी इंटरनल टेस्टिंग
  2. Redmi ने सस्ते स्मार्ट TV A50, A55, A65 किए लॉन्च, 4K डिस्प्ले के साथ हैं धांसू फीचर्स
  3. Youtuber ने बोला झूठ! कहा- एक दिन एयरपोर्ट में बिताया, पुलिस ने किया अरेस्‍ट
  4. Redmi Pad Pro 5G भारतीय वेरिएंट गूगल प्ले कंसोल पर आया नजर, जल्द होगा लॉन्च
  5. Mars : ‘मरने’ के बाद भी लाल ग्रह पर Nasa के काम आएगा Ingenuity हेलीकॉप्‍टर
  6. Huawei Pura 70 Ultra, Pura 70 Pro+ हुए Kirin 9010, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. इस्राइल की राह पर ताइवान! नए एयर डिफेंस‍ सिस्‍टम ‘Land Sword 2’ को किया टेस्‍ट, छूटेंगे चीन के ‘पसीने’
  8. Sony ने लॉन्च किए नए Bravia TV, 43 से 85 इंच तक डिस्प्ले शामिल, 4.5 लाख तक कीमत
  9. Realme C65 5G भारत में 6GB रैम, 50MP कैमरा के साथ Rs 10 हजार से कम में होगा लॉन्च!
  10. Redmi Buds 5A: भारत में Redmi Pad SE टैबलेट के साथ इस दिन लॉन्च होंगे नए TWS ईयरबड्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »