• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi का नया कीर्तिमान, एक महीने में 1 करोड़ से ज़्यादा स्मार्टफोन कराए उपलब्ध

Xiaomi का नया कीर्तिमान, एक महीने में 1 करोड़ से ज़्यादा स्मार्टफोन कराए उपलब्ध

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी के लिए साल 2017 बेहतरीन रहा है। कंपनी द्वारा बनाया गया नया कीर्तिमान यही इशारा करता है। दरअसल, Xiaomi ने सितंबर महीने में 1 करोड़ से ज़्यादा हैंडसेट मार्केट में उपलब्ध कराए हैं। यह जानकारी कंपनी के सीईओ ली जून ने दी।

Xiaomi का नया कीर्तिमान, एक महीने में 1 करोड़ से ज़्यादा स्मार्टफोन कराए उपलब्ध
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने सितंबर में 1 करोड़ से ज़्यादा हैंडसेट मार्केट में उपलब्ध कराए
  • यह जानकारी कंपनी के सीईओ ली जून ने दी
  • उपलब्ध कराए गए स्मार्टफोन का बड़ा हिस्सा भारतीय मार्केट में बिका
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी के लिए साल 2017 बेहतरीन रहा है। कंपनी द्वारा बनाया गया नया कीर्तिमान यही इशारा करता है। दरअसल, Xiaomi ने सितंबर महीने में 1 करोड़ से ज़्यादा हैंडसेट मार्केट में उपलब्ध कराए हैं। यह जानकारी कंपनी के सीईओ ली जून ने दी। यह पहला मौका है जब कंपनी ने एक महीने में इतने सारे हैंडसेट मार्केट में उपलब्ध कराए हैं। ली जून द्वारा दी गई जानकारी पर खुशी व्यक्त करते हुए शाओमी के वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने भी कुछ ऐसा ही ट्वीट किया।

कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए स्मार्टफोन का बड़ा हिस्सा भारतीय मार्केट में बिका है। हाल ही में आयोजित फ्लिपकार्ट और अमेज़न इंडिया की त्योहारी सेल में मात्र दो दिन में कंपनी ने 10 लाख से ज़्यादा हैंडसेट बेचने का दावा किया था। सबसे ज़्यादा बिक्री शाओमी रेडमी नोट 4 की हुई है।

गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने 2015 में 7 करोड़ से ज़्यादा हैंडसेट मार्केट में उपलब्ध कराए थे। इसके बाद 2016 कंपनी की उम्मीदों के मुताबिक नहीं गया। शाओमी इस साल 5.8 करोड़ हैंडसेट की शिपिंग कर पाई। अब तक आए आंकड़ों को देखकर लगता है कि कंपनी के लिए 2017 कीर्तिमानों का साल साबित होगा।

भारतीय मार्केट पर गौर किया जाए तो सितंबर महीने की शुरुआत में जानकारी मिली थी कि कंपनी ढाई करोड़ से ज़्यादा स्मार्टफोन बेचने में सफल रही है। याद रहे कि कंपनी ने अपना पहला प्रोडक्ट करीब 3 साल पहले जुलाई 2014 में लॉन्च किया था। इसके अलावा शाओमी ने दावा किया है कि उसने भारतीय मार्केट में सबसे तेजी से यह कारनामा किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Sale, Xiaomi Smartphones
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Bade Miyan Chote Miyan Collection Day 10: अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की फिल्म का कलेक्शन पहुंचा 50 करोड़ रुपये के पार
  2. Samsung कर्मचारियों को हफ्ते में 6 दिन करना होगा काम, जारी हुआ फरमान
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया Mijia Refrigerator French 439L, 360 डिग्री कूलिंग के साथ 10 साल की वारंटी, जानें डिटेल
  4. DC Vs SRH Live: दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद IPL मैच कुछ देर में, यहां देखें फ्री!
  5. Vivo ने लॉन्च किया Y200i, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. धरती में तेजी धंस रहे हैं इस देश के आधे से ज्यादा शहर!
  7. Pixel 9 Pro की रियल लाइफ इमेज लीक, 16GB रैम, फ्लैट डिस्प्ले से होगा लैस!
  8. भारत का विजिट नहीं करेंगे Elon Musk, टेस्ला में काम के बोझ का बताया कारण
  9. UP Board 10th Result 2024: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट रोल नम्बर से ऐसे करें चेक
  10. HP Omen Transcend 14 गेमिंग लैपटॉप लॉन्च, 11.5 घंटे की बैटरी, 2.8K 120Hz डिस्प्ले से है लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »