नोकिया 3310 का नया वेरिएंट सीरीज़ 30+ पर चलेगा: रिपोर्ट

जैसा कि हमने बताया कि एमडब्ल्यूसी 2017 में नोकिया 3310 का अपग्रेडेड वेरिएंट लॉन्च किया जा सकता है। अब इस डिवाइस के बारे में नई जानकारी इंटरनेट पर लीक हुई है। नई जानकारी से पता चलता है कि नोकिया 3310 में एक कलर स्क्रीन होगा और इसमें सीरीज़ 30+ यूज़र इंटरफेस होगा।

नोकिया 3310 का नया वेरिएंट सीरीज़ 30+ पर चलेगा: रिपोर्ट
विज्ञापन
जैसा कि हमने बताया कि एमडब्ल्यूसी 2017 में नोकिया 3310 का अपग्रेडेड वेरिएंट लॉन्च किया जा सकता है। अब इस डिवाइस के बारे में नई जानकारी इंटरनेट पर लीक हुई है। नई जानकारी से पता चलता है कि नोकिया 3310 में एक कलर स्क्रीन होगा और इसमें सीरीज़ 30+ यूज़र इंटरफेस होगा। नोकिया का इवेंट एमडब्ल्यूसी में भारतीय समयानुसार रविवार को रात 9 बजे शुरू होगा।

नोकिया 3310 के बारे में नई जानकारी का खुलसा जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लास ने दी है। इसके मुताबिक, आने वाला फोन नोकिया सीरीज़ 30+ यूज़र इंटरफेस होगा। एचएमडी ग्लोबल ने पिछले साल दिसंबर में नोकिया 150 मोबाइल लॉन्च किया था। इससे पहले 2013 में नोकिया 108 लॉन्च किया गया था। पहले लगाए गए अनुमान के मुताबिक, ब्लास ने बताया कि नए फ़ीचर फोन में कलर डिस्प्ले होगा और इसमें एक मोनोक्रोम स्क्रीन दिया जा सकता है।

इसके अलावा इवान ब्लास ने खुलासा किया कि इस फ़ीचर फोन को स्वैप किए जा सकतने वाले फेसप्लेट्स के साथ कई कलर में लॉन्च किया जा सकता है। फोन की आकृति के बारे में बात करें तो ब्लास ने बताया कि इस फोन का डिज़ाइन नोकिया 3310 और नए नोकिय 150 का मिश्रण होगा। यह फोन क्लासिक फोन की तरह दिखेगा जिसमें लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा।

एक ताजा लीक के मुताबिक, एचएमडी ग्लोबल जो कि नोकिया ब्रांड नाम से फोन बनाती और बेचती है। कंपनी, नए फोन में ओरिजिनल नोकिया 3310 फोन का डिज़ाइन रखने की कोशिश करेगी ताकि लोगों की फोन से जुड़ी पुरानी यादें ताजा हो सकें। लीक के मुताबिक, फोन का डिस्प्ले बड़ा होगा और इसमें एक फिज़िकल कीबोर्ड होगा जिसका साइज़ और बनावट ओरिजिनल से बदली हुई होगी।

नोकिया 3310 के नए वेरिएंट के 59 यूरो (करीब 4,000 रुपये) में लॉन्च होने की ख़बरें हैं और इसे रविवार को एमडब्ल्यूसी 2017 में होने वाले इवेंट के बाद उपलब्ध कराया जाएगा। इस फोन को रेड, यलो और ग्रीन कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जा सकता है। एचएमडी ग्लोबल, ब्रिटेन में नए फ़ीचर फोन को बेचने के लिए कारफोन वेयरहाउस के साथ साझेदारी कर सकती है।

नए नोकिया 3310 के अलावा, नोकिया के दो बजट डिवाइसस नोकिया 3 और नोकिया 5 भी रविवार को लॉन्च कर सकते हैं। इसके अलावा, कंपनी द्वारा नोकिया 6 की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उपलब्धता की जानकारी दे सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ The resident bot. If you email me, a human will respond. और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्लैगशिप कैमरा फीचर्स के साथ आएगा OnePlus का अपकमिंग फ्लिप फोन! Samsung, Motorola को देगा टक्कर?
  2. Itel Super Guru 4G फीचर फोन YouTube और UPI सपोर्ट के साथ भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 1,799 रुपये
  3. AI Girlfriend: कौन होती है ये वर्चुअल गर्लफ्रेंड? कितनी बड़ी है AI-Dating की दुनिया? जानें सब कुछ...
  4. Nothing Ear, Nothing Ear A TWS ईयरफोन हुए 45dB ANC के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. 6000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M35 जल्‍द होगा भारत में लॉन्‍च, सपोर्ट पेज लाइव!
  6. Redmi 13 5G की जानकारी सामने आई, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. Google Lay Off 2024: गूगल फिर निकालेगी कर्मचारी, इन विभागों पर होगा असर
  8. HMD ने लॉन्‍च किया ‘बोरिंग’ फोन, सिर्फ कॉल और टेक्‍स्‍ट कर पाएंगे, इंटरनेट का नहीं है सपोर्ट
  9. Article 370 OTT Release date : ‘धारा 370’ पर बनी यामी गौतम की फ‍िल्‍म कल हो रही इस ओटीटी पर रिलीज, जानें डिटेल
  10. Xiaomi 15 सीरीज पर काम शुरू! इस महीने होगी इंटरनल टेस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »