नोकिया 3310 (2017) को कराया गया 'बाज़ार में उपलब्ध', लेकिन....

नोकिया ने इस साल बार्सिलोना में फरवरी में आयोजित हुए एमडब्ल्यूसी इवेंट में नोकिया 3310 (2017) स्मार्टफोन पेश किया। कंपनी ने नोकिया 3310 के नए अवतार के साथ नोकिया फैंस की पुरानी यादों को एक बार फिर ताजा कर दिया। नोकिया ने पहले ही जानकारी दी थी कि कंपनी नोकिया 3310 (2017) को सिंगल-सिम और डुअल-सिम दोनों वेरिएंट लॉन्च करेगी।

नोकिया 3310 (2017) को कराया गया 'बाज़ार में उपलब्ध', लेकिन....
ख़ास बातें
  • नोकिया 3310 (2017) की नए अवतार में वापसी हुई थी
  • यह फोन भारत में दूसरी तिमाही में लॉन्च किए जाने की ख़बरें थीं
  • नोकिया 3310 (2017) का एक वीडियो जारी किया गया है
विज्ञापन
नोकिया ने इस साल बार्सिलोना में फरवरी में आयोजित हुए एमडब्ल्यूसी इवेंट में नोकिया 3310 (2017) स्मार्टफोन पेश किया। कंपनी ने नोकिया 3310 के नए अवतार के साथ नोकिया फैंस की पुरानी यादों को एक बार फिर ताजा कर दिया। अब कंपनी ने नोकिया 3310 (2017) को बाज़ार में उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी है। इसके साथ ही फोन की भारत में उपलब्धता और कीमत के ऐलान के बारे में भी बयान दियाहै। 

नोकिया मोबाइल के सोशल मीडिया पेज पर नोकिया 3310 (2017) का एक वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो में लिखा है, ''17 साल का इंतज़ार खत्म, अब 3310 उपलब्ध कराया जा रहा है।'' लेकिन ख़ास बात है कि इस कि इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है कि यह फोन कहां उपलब्ध कराया गया है। ना ही कंपनी ने इस बारे में कुछ बताया है। भारत में नोकिया 3310 (2017) के भारत में लॉन्च करने के बारे में एचएमडी प्रवक्ता ने बताया, ''हम जानते हैं कि लोगों में इस बात को लेकर बेहद उत्साह है कि नोकिया 3310 कब उपलब्ध कराया जाएगा। हम भारत में फोन की उपलब्धता और कीमत को लेकर जल्द ऐलान करेंगे। ज़्यादा जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें...।''

नोकिया ब्रांड की अंतरराष्ट्रीय मार्केट में तो वापसी हो चुकी है, लेकिन भारत में इसका अब भी बेसब्री से इंतज़ार हो रहा है। ऐसा लगता है कि इंतज़ार की घड़ी खत्म होने वाली है। नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल 8 मई को खुलासा कर सकती है कि नोकिया ब्रांड के फोन कब तक भारत में लॉन्च होंगे। याद रहे कि अंतरराष्ट्रीय लॉन्च इवेंट में कंपनी ने कहा था कि उसका लक्ष्य 2017 की दूसरी तिमाही में भारतीय मार्केट में वापसी करने का है।

एमडब्ल्यूसी इवेंट के दौरान एचएमडी ग्लोबल के भारत में वाइड प्रेसिडेंट, अजय मेहता ने गैज़ेट्स 360 को बताया कि एंड्रॉयड फोन भारत में मई के अंत तक या जून की शुरुआत में आ सकते हैं। हालांकि उन्होंने उन्होंने संकेत दिए कि नोकिया 3310 (2017) थोड़ा जल्दी भारत पहुंच सकता है। मेहता ने यह भी बताया कि इन फोन को ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों चैनल पर लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी 'मेक इन इंडिया' विकल्प के बारे में भी जानकारी हासिल कर रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , nokia 3310, nokia 3310 feature phone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Gold Volcano : हर रोज Rs 5 लाख का सोना ‘हवा’ में उड़ा रहा यह ज्‍वालामुखी, जानें पूरी खबर
  2. BrahMos : भारत आज फ‍िलीपीन को देगा ब्रह्मोस मिसाइलों का पहला सेट, जानें इसकी खूबियां
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के दिन आ गए! Elon Musk की स्‍टारलिंक को जल्‍द मिल सकती है सरकार से मंजूरी
  4. OnePlus Ace 3 Pro के स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन का हुआ खुलासा, जानें क्या होगा खास
  5. Moto E14 में होगी 5000mAh बैटरी, 20W चार्जिंग, TDRA सर्टिफिकेशन में दिखा फोन
  6. लोकसभा चुनाव का बजा बिगुल, Google ने अलग अंदाज में मनाया लोकतंत्र के पर्व का जश्न
  7. Huawei का गजब डिवाइस, पॉकेट में रख लो, एक साथ 16 डिवाइस को देगा इंटरनेट
  8. Vivo V30e 5G भारत में 5500mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च! जानें सबकुछ
  9. फ्लैगशिप कैमरा फीचर्स के साथ आएगा OnePlus का अपकमिंग फ्लिप फोन! Samsung, Motorola को देगा टक्कर?
  10. Itel Super Guru 4G फीचर फोन YouTube और UPI सपोर्ट के साथ भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 1,799 रुपये
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »