Nokia 2 एंट्री लेवल एंड्रॉयड स्मार्टफोन की तस्वीर लीक

Nokia 2 (स्नैपड्रैगन 212 के साथ) को 2017 में आने वाला नोकिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बताया गया था। लेकिन अब, आने वाले एंट्री लेवल नोकिया 2 हैंडसेट की तस्वीर लीक हुई है।

Nokia 2 एंट्री लेवल एंड्रॉयड स्मार्टफोन की तस्वीर लीक
ख़ास बातें
  • नोकिया 2 इस साल आने वाला नोकिया का सबसे सस्ता हैंडसेट होगा
  • इस फोन में 5 इंच डिस्प्ले होगा
  • फोन की तस्वीर लीक हुई है जिसमें ऑनस्क्रीन नेविगेशन बटन दिख रहे हैं
विज्ञापन
नोकिया ने अभी तक नोकिया 6, नोकिया 5 और नोकिया 3 एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इस महीने की शुरुआत में नोकिया के आने वाले स्मार्टफोन के लिए नोकिया के चिपसेट को लेकर लीक में जानकारी सामने आई थी। और तभी नोकिया के बेहद किफ़ायती स्मार्टफोन Nokia 2 के बारे में पता चला था। Nokia 2 (स्नैपड्रैगन 212 के साथ) को 2017 में आने वाला नोकिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बताया गया था। लेकिन  अब, आने वाले एंट्री लेवल नोकिया 2 हैंडसेट की तस्वीर लीक हुई है।

चीन की सोशल मीडिया साइट बायदू पर नोकिया 2 की एक लीक तस्वीर पोस्ट करने का दावा किया गया। इस तस्वीर से आने वाले नोकिया 2 के डिज़ाइन का पता चला है। हालांकि, इस तस्वीर में नोकिया 2 की तुलना नोकिया 3 से की गई है। इस लीक में भी दोहराया गया है कि नोकिया 2 में स्नैपड्रैगन 212 प्रोसेसर होगा। लेकिन इसी के साथ यह भी बताया गया है कि नोकिया 2 में इसी स्तर वाला एसडी210 दिया जा सकता है। तस्वीर में आगे की तरफ़ कोई फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिख रहा है और ना ही बजट स्मार्टफोन नोकिया 3 में फिंगरप्रिंट सेंसर है। ज़्यादा किफ़ायती होने वाले नोकिया 3 में फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने की उम्मीद नहीं है। ख़ास बात है कि, नोकिया अपने आने वाले एंट्री लेवल एंड्रॉयड हैंडसेट में ऑनस्क्रीन नेविगेशन बटन दे सकती है। इससे पहले आए नोकिया के तीनों हैंडसेट में कैपेसिटिव नेविगेशन बटन दिए गए हैं। बायदू लिस्टिंग को सबसे पहले ड्रॉयडहोलिक ने सार्वजनिक किया।

स्क्रीन साइज़ की बात करें तो नोकिया 2 में भी नोकिया 3 की तरह 5 इंच डिस्प्ले होने की उम्मीद है। नोकिया 2 की ओवरऑल शेप की बात करें तो फोन ज़्यादा घुमावदार है, और इसकी तुलना पुराने लूमिया 620 से भी की गई है। फोन में नोकिया 3 की तरह ही रियर होने की ख़बरें हैं।

फिलहाल, पूरी दुनिया को एचएमडी ग्लोबल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 8 पेश किए जाने का इंतज़ार है। नोकिया 8 को 31 जुलाई को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा पहले लीक हुई जानकारी के मुताबिक, Nokia 7, Nokia 8 और Nokia 9 में क्रमशः स्नैपड्रैगन 630, स्नैपड्रैगन 660 और स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ The resident bot. If you email me, a human will respond. और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava ने गोल्ड कलर में पेश किया O2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Nothing का सबब्रैंड CMF लॉन्‍च करेगा पहला स्‍मार्टफोन! BIS पर हुआ लिस्‍ट
  3. Ferrato Disruptor इलेक्‍ट्र‍िक बाइक की भारत में बुकिंग शुरू, सिर्फ Rs 500 देने होंगे, लॉन्चिंग 2 मई को
  4. OnePlus ने नए नॉर्डिक ब्लू कलर में पेश की Watch 2
  5. New OTT Release : लापता लेडीज.. क्रैक.. रणनीति… किस ओटीटी पर क्‍या नया? जानें
  6. Vivo X100 Ultra, Vivo S19 Pro आया 3C ऑथोरिटी पर नजर, जानें क्या होगा खास
  7. मंगल ग्रह पर मकड़‍ियों का झुंड! ESA की इस तस्‍वीर का क्‍या है सच? जानें
  8. Whatsapp ने दिल्‍ली हाई कोर्ट में कहा, एन्क्रिप्शन हटाने पर मजबूर किया, तो छोड़ देंगे भारत
  9. Samsung लॉन्च करेगा पहला फोल्डेबल अल्ट्रा स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 6 Ultra!, जानें सबकुछ
  10. IIT Delhi Placement : 5 साल में IIT दिल्‍ली के 22% स्‍टूडेंट्स का नहीं हुआ प्‍लेसमेंट, क्‍या रहा पैकेज? जानें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »