Motorola के इन हैंडसेट को मिलेगा एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट

लेनोवो की स्वामित्व वाले मोटोरोला ब्रांड ने उन मोटो हैंडसेट की सूची ज़ारी कर दी है जिन्हें एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलेगा। मोटो डिवाइस की इस सूची में लेटेस्ट हैंडसेट को तो जगह मिली है, लेकिन दो साल पहले लॉन्च किए गए मोटो जी4 डिवाइस का नाम नहीं है।

Motorola के इन हैंडसेट को मिलेगा एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट
ख़ास बातें
  • मोटो डिवाइस की इस सूची में लेटेस्ट हैंडसेट को जगह मिली है
  • दो साल पहले लॉन्च किए गए मोटो जी4 डिवाइस का नाम नहीं है
  • कहा गया है कि अपडेट की प्रक्रिया आने वाले महीने में शुरू हो जाएगी
विज्ञापन
लेनोवो की स्वामित्व वाले मोटोरोला ब्रांड ने उन मोटो हैंडसेट की सूची ज़ारी कर दी है जिन्हें एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलेगा। मोटो डिवाइस की इस सूची में लेटेस्ट हैंडसेट को तो जगह मिली है, लेकिन दो साल पहले लॉन्च किए गए मोटो जी4 डिवाइस का नाम नहीं है। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने एंड्रॉयड ओरियो अपडेट के लिए हैंडसेट की सूची तो जारी कर दी है, लेकिन अपडेट की तारीख के बारे में कुछ स्पष्ट तौर पर नहीं बताया गया है। कहा गया है कि अपडेट की प्रक्रिया आने वाले महीने में शुरू हो जाएगी।

बताया गया है कि Moto Z, Moto Z Droid, Moto Z Force Droid, Moto Z2 Force, Moto Z Play, Moto Z Play Droid, Moto Z2 Play, Moto G5, Moto G5 Plus, Moto G5S और Moto G5S Plus को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलेगा। कंपनी ने इन हैंडसेट के नाम का ऐलान ब्लॉग पोस्ट के ज़रिए किया। कंपनी ने अपडेट के संबंध मं अपने यूज़र को कस्टमर सपोर्ट पेज को ट्रैक करने को कहा है।

इन सबके बीच Moto G4 और Moto G4 Plus स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट नहीं दी जाएगी। यह चौंकाने वाला है, क्योंकि ज़्यादातर हैंडसेट लॉन्च होने के लगभग दो साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट पाते हैं।

याद रहे कि लेनोवो ने भारत में मोटो जी4 और मोटो जी4 प्लस स्मार्टफोन को पिछले साल मई महीने में लॉन्च किया था। भले ही ये हैंडसेट कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन नहीं है, लेकिन इन्हें एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट नहीं मिलने की ख़बर से कई मोटोरोला प्रशंसकों को निराशा होगी।

इसके अलावा सपोर्ट पेज पर लिखा है, "मोटो एक्स (1st जेनरेशन) के लिए मोटोरोला सॉफ्टवेयर अपडेट दिसंबर 2017 से नहीं उपलब्ध होगा। अगर आपने अपने फोन को अपडेट नहीं किया है तो जल्द ही अपडेट कर लें।"

एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट के बारे में कंपनी ने कहा है कि यूज़र को ज़्यादा स्पीड और बेहतर बैटरी लाइफ मिलेगी। स्पिलिट स्क्रीन क्षमता, स्मार्ट टेक्स्ट सेलेक्शन, बेहत नोटिफिकेशन, ऑटोफिल फ्रेमवर्क और गूगल प्ले प्रोटेक्ट जैसे फीचर भी इस अपडेट का हिस्सा होंगे।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mobiles, Android, Lenovo, Motorola, Moto
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ferrato Disruptor इलेक्‍ट्र‍िक बाइक की भारत में बुकिंग शुरू, सिर्फ Rs 500 देने होंगे, लॉन्चिंग 2 मई को
  2. OnePlus ने नए नॉर्डिक ब्लू कलर में पेश की Watch 2
  3. New OTT Release : लापता लेडीज.. क्रैक.. रणनीति… किस ओटीटी पर क्‍या नया? जानें
  4. Vivo X100 Ultra, Vivo S19 Pro आया 3C ऑथोरिटी पर नजर, जानें क्या होगा खास
  5. मंगल ग्रह पर मकड़‍ियों का झुंड! ESA की इस तस्‍वीर का क्‍या है सच? जानें
  6. Whatsapp ने दिल्‍ली हाई कोर्ट में कहा, एन्क्रिप्शन हटाने पर मजबूर किया, तो छोड़ देंगे भारत
  7. Samsung लॉन्च करेगा पहला फोल्डेबल अल्ट्रा स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 6 Ultra!, जानें सबकुछ
  8. IIT Delhi Placement : 5 साल में IIT दिल्‍ली के 22% स्‍टूडेंट्स का नहीं हुआ प्‍लेसमेंट, क्‍या रहा पैकेज? जानें
  9. Oppo A60 फोन लॉन्च हुआ 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत
  10. Philips ने लॉन्च किया 2K रिकॉर्डिंग वाला सिक्योरिटी कैमरा Philips 5000 Series Indoor 360 Degree, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »