लेनोवो वाइब के4 नोट में एंड्रॉयड मार्शमैलो अपडेट मिलना शुरू

लेनोवो ने भारत में अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन वाइब के4 नोट के लिए एंड्रॉयड मार्शमैलो अपडेट जारी कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने लेनोवो के3 नोट में एंड्रॉयड मार्शमैलो अपडेट जारी किया था।

लेनोवो वाइब के4 नोट में एंड्रॉयड मार्शमैलो अपडेट मिलना शुरू
विज्ञापन
लेनोवो ने भारत में अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन वाइब के4 नोट के लिए एंड्रॉयड मार्शमैलो अपडेट जारी कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने लेनोवो के3 नोट में एंड्रॉयड मार्शमैलो अपडेट जारी किया था। के4 नोट में अब ओटीए अपडेट के जरिए एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो मिलना शुरू हो गया है।

चीनी कंपनी ने इस अपडेट का ऐलान अपने ट्विटर लेनोवो इंडिया के अकाउंट पर किया। कंपनी ने #KillerNote2016 हैशटैग के साथ ट्वीट किया, ''K4 नोट ओनर्स, हम आज से एंड्रॉयड मार्शमैलो अपडेट जारी कर रहे हैं। ''

लेनोवो वाइब के4 नोट भारत में कंपनी के सबसे लोकप्रिय उत्पादों में से एक रहा है। नए एंड्रॉयड के बाद इस स्मार्टफोन में की सारे नए फीचर जुड़ जाएंगे। इस फीचर में नया बदला हुआ ऐप परमिशन, गूगल नाउ ऑन टैप, डोज़, एडॉप्टेबल स्टोरेज आदि शामिल हैं।
 

इससे पहले लेनोवो ने हाल ही में के3 नोट, ए7000और वाइब पी1 स्मार्टफोन में भी एंड्रॉयड मार्शमैलो अपडेट जारी किया था। अब इस लिस्ट में के4 नोट भी शामिल हो गया है। यह अपडेट अभी जारी किया गया है और हो सकता है आपके डिवाइस में एक ओटीए नोटिफिकेशन आने में थोड़ा समय लगे। लेकिन अगर आप एंड्रॉयड मार्शमैलो को अपने डिवाइस में अभी अपेडट करना चाहते हैं तो अपने हैंडसेट के सेटिंग मेन्यू में जाकर मैनुअली चेक कर सकते हैं।

इसके अलावा कंपनी ने जानकारी दी है कि अमेज़न के साथ मिलकर अभी तक के4 नोट की कुल 6 लाख यूनिट बेची जा चुकी हैं। वहीं पॉपुलर वीआर हेडसेट की भी 1,50,000 यूनिट बिक चुकी हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel T11 Pro TWS Earbuds भारत में लॉन्च, कीमत 1300 से कम और बैटरी चलेगी 42 घंटे तक
  2. Kia की Sonet की बिक्री 4 वर्ष से कम में 4 लाख यूनिट्स से ज्यादा
  3. Samsung के Galaxy Unpacked इवेंट में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स, Galaxy Ring हो सकते हैं लॉन्च
  4. Realme C65 5G हुआ 50MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. गजब! ये कंपनी दे रही Free में इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज करने की सुविधा, जानें पूरा मामला
  6. Lava ने गोल्ड कलर में पेश किया O2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Nothing का सबब्रैंड CMF लॉन्‍च करेगा पहला स्‍मार्टफोन! BIS पर हुआ लिस्‍ट
  8. Ferrato Disruptor इलेक्‍ट्र‍िक बाइक की भारत में बुकिंग शुरू, सिर्फ Rs 500 देने होंगे, लॉन्चिंग 2 मई को
  9. OnePlus ने नए नॉर्डिक ब्लू कलर में पेश की Watch 2
  10. New OTT Release : लापता लेडीज.. क्रैक.. रणनीति… किस ओटीटी पर क्‍या नया? जानें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »