गूगल प्ले प्रोटेक्ट और फाइंड माय डिवाइस ऐप पेश, जानें इनके बारे में

गूगल ने गूगल प्ले प्रोटेक्ट को पेश किया है। यह मालवेयर स्कैनिंग फ़ीचर है जिससे डिवाइस की सिक्योरिटी और मज़बूत होगी। नए फाइंड माय डिवाइस ऐप को भी पेश किया गया है जो वाकई में एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर का नया अवतार है।

गूगल प्ले प्रोटेक्ट और फाइंड माय डिवाइस ऐप पेश, जानें इनके बारे में
ख़ास बातें
  • गूगल प्ले प्रोटेक्ट मालवेयर स्कैनिंग फ़ीचर है
  • फाइंड माय डिवाइस वाकई में एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर का नया अवतार है
  • एंड्रॉयड का इस्तेमाल करीब 200 करोड़ डिवाइस पर हो रहा है
विज्ञापन
गूगल आई/ओ डेवलपर कॉन्फ्रेंस में कई ऐलान किए जा चुके हैं। इनमें से एंड्रॉयड ओ पब्लिक बीटा, एंड्रॉयड गो ओएस और आईफोन पर गूगल असिसटेंट सबसे अहम हैं। इन सबके साथ गूगल ने गूल प्ले प्रोटेक्ट को भी पेश किया है। यह मालवेयर स्कैनिंग फ़ीचर है जिससे डिवाइस की सिक्योरिटी और मज़बूत होगी। नए फाइंड माय डिवाइस ऐप को भी पेश किया गया है जो वाकई में एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर का नया अवतार है।

आज की तारीख में एंड्रॉयड का इस्तेमाल करीब 200 करोड़ डिवाइस पर हो रहा है। ऐसे में मालवेयर से इस ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर की सुरक्षा प्राथमिकता बन जाती है। यहां पर गूगल प्ले प्रोटेक्ट सिक्योरिटी फ़ीचर बेहद ही कारगर साबित होगा। यह हर दिन ऐप को स्कैन करेगा और खतरे की स्थिति में यूज़र को नोटिफाई करेगा। सच कहें तो यह आज की तारीख में एंड्रॉयड डिवाइस पर मौज़ूद आम स्कैन तकनीक का नया रूप है। इसे गूगल ने ज़्यादा बेहतर ब्रांडिंग दे दी है।

कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में जानकारी दी है कि गूगल प्ले प्रोटेक्ट सभी डिवाइस के लिए उपलब्ध होगा। इसे गूगल प्ले का एक्सेस दिया जाएगा।
आमतौर पर स्कैन बैकग्राउंड में होगा। लेकिन यूज़र चाहें तो गूगल प्रोटेक्ट प्ले से किसी खतरे को खुद भी जांच सकेंगे। गूगल प्ले प्रोटेक्ट को सभी डिवाइस के आने वाले हफ्ते में रिलीज कर दिया जाएगा। यह गूगल प्ले के ज़रिए मिलेगा।
गूगल का दावा है कि गूगल प्ले प्रोटेक्ट हर दिन 50 बिलियन ऐप का स्कैन होगा। इसका काम खतरे की पहचान करना और उन ऐप को ढूंढना होगा जो आपके डिवाइस के लिए खतरनाक हैं।

इसके अलावा गूगल ने एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर को नया नाम दे दिया है। इसे फाइंड माय डिवाइस का नाम दिया गया है। इंटरफेस एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर से काफी अलग है। इसमें सभी डिवाइस टॉप पर दिखेंगे ताकि यूज़र को उनके बीच स्विच करने में दिक्कत ना हो। यह पहले की तरह आपके डिवाइस की लोकेशन बताने, रिंग करने, लॉक करने और डेटा को पूरी तरह से गायब करने का काम करेगा। यह ऐप सभी एंड्रॉयड स्मार्टफोन और टैबलेट के साथ स्मार्टवॉच के लिए भी काम करेगा। फाइंड माय डिवाइस को गूगल प्ले पर उपलब्ध करा दिया गया है। यूज़र गूगल प्ले से इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं और इसे ब्राउज़र से भी एक्सेस करना संभव है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Prime Gaming: Amazon दे रहा है Fallout 76 गेम को फ्री में खेलने का मौका, ऐसे करें डाउनलोड
  2. itel S24, itel T11 Pro जल्द होंगे भारत में लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया मोबाइल से कंट्रोल होने वाला स्मार्ट वाटर हीटर, इसमें एंटीबैक्टीरियल टेक्नोलॉजी भी मिलती है
  4. टाटा मोटर्स की तमिलनाडु की फैक्टरी में बनेंगी JLR की लग्जरी कारें!
  5. Elon Musk के विजिट से पहले भारत की नई EV पॉलिसी पर मीटिंग में शामिल हुई Tesla  
  6. चीन ने WhatsApp और Threads को Apple App Store से हटाया, जानें कारण
  7. 6000mAh की बड़ी बैटरी, 44W चार्जिंग वाला Vivo Y200i 5G कल होगा लॉन्च, जानें प्राइस, फीचर्स सबकुछ
  8. सुजुकी मोटरसाइकिल ने भारत में की 80 लाख टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग
  9. Honor X9b 5G पर बंपर छूट, Rs 18,999 में खरीदें! Amazon पर ऐसे मिलेगी डील
  10. क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 61,000 डॉलर से ज्यादा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »