एंड्रॉयड 7.1 अपडेट की रिलीज़ होने की तारीख का हुआ खुलासा!

अक्टूबर महीने में गूगल ने जानकारी दी थी कि एंड्रॉयड 7.1 नूगा बिल्ड को पिक्सल, नेक्सस और एंड्रॉयड डिवाइस के लिए दिसंबर महीने की शुरुआत में रोल आउट किया जाएगा।

एंड्रॉयड 7.1 अपडेट की रिलीज़ होने की तारीख का हुआ खुलासा!
ख़ास बातें
  • वोडाफोन ऑस्ट्रेलिया ने एंड्रॉयड 7.1 नूगा रोलआउट के बारे में दी है जानकारी
  • नेक्सस 6पी के लिए अपडेट को 6 दिसंबर से रोल आउट किया जाएगा
  • अपडेट के बारे में गूगल की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है
विज्ञापन
अक्टूबर महीने में गूगल ने जानकारी दी थी कि एंड्रॉयड 7.1 नूगा बिल्ड को पिक्सल, नेक्सस और एंड्रॉयड डिवाइस के लिए दिसंबर महीने की शुरुआत में रोल आउट किया जाएगा। इस दौरान तारीख का खुलासा नहीं हुआ था और कंपनी की ओर से यथास्थिति बरकरार है। हालांकि, एक टेलीकॉम कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर फर्मवेयर रोल आउट की जानकारी सार्वजनिक कर दी है।

वोडाफोन ऑस्ट्रेलिया ने एंड्रॉयड 7.1 नूगा रोलआउट के लिए अलग वेबपेज लाइव किया है। जानकारी दी गई है कि नेक्सस 6पी के लिए अपडेट को 6 दिसंबर से रोल आउट किया जाएगा। ओटीए अपडेट 650 एमबी साइज़ का होगा। इसे धीरे-धीरे ऑस्ट्रेलिया के मोबाइल यूज़र तक पहुंचाया जाएगा। पहले तीन दिन में चुनिंदा 10 हज़ार नेक्सस 6पी यूज़र के लिए अपडेट उपलब्ध होगा। इसके बाद अगले 10 दिन में बाकी बचे नेक्सस 6पी के 10 फीसदी हैंडसेट के लिए अपडेट रोल आउट होगा। कंपनी 19 दिसंबर तक सभी हैंडसेट को अपडेट कर देगी।

गौर करने वाली बात है कि गूगल ने हाल ही में नेक्सस डिवाइस के लिए एंड्रॉयड 7.1 नूगा डेवलपर प्रिव्यू 2 रिलीज़ किया था। कंपनी ने डेवलपर्स को भेजे नोट में लिखा, "डेवलपर प्रिव्यू 2 के जरिए आप यह सुनिश्चित कर पाएंगे कि ऐप एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा के लिए तैयार हैं।" गूगल एंड्रॉयड 7.1.1 को नेक्सस डिवाइस के साथ पिक्सल और पिक्सल एक्सएल के लिए रिलीज़ किया जाएगा।

जैसा कि हमने पहले ही कहा है कि अपडेट के बारे में गूगल की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। उम्मीद है कि ऐसा जल्द ही होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ola Electric के सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर की इस महीने शुरू होगी डिलीवरी
  2. Google Pixel 8a में हो सकते हैं ब्लू और ग्रीन कलर्स के ऑप्शन, लीक हुआ रिटेल बॉक्स 
  3. Poco Pad: पोको का पहला टैबलेट 33W चार्जिंग सपोर्ट और 8MP कैमरा के साथ आएगा! मिला सर्टिफिकेशन
  4. HMD Pulse Pro के लॉन्च से पहले ही लीक हुई कीमत, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा
  5. Blackview Hero 10 हो सकता है सबसे सस्ता फोल्डेबल स्मार्टफोन
  6. बड़ा स्कैम! इन मीमकॉइन प्रोजेक्ट को छोड़कर भाग गए डेवलपर्स, निवेशकों को लगी करोड़ों की चपत
  7. Redmi Buds 5A भारत में लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ 30 घंटे चलेगी बैटरी, कीमत 1500 रुपये से भी कम
  8. Realme C65 5G MediaTek Dimensity 6300 SoC के साथ इस सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. 108MP कैमरा, 8GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ itel S24 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस
  10. OnePlus Nord CE 3 पर डिस्काउंट की पेशकश, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »