• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: गूगल ने डूडल बनाकर किया दुनिया की साहसी महिलाओं को याद

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: गूगल ने डूडल बनाकर किया दुनिया की साहसी महिलाओं को याद

गूगल ने हर बार की तरह इस बार भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रिंग-बिरंगा डूडल बनाया है। दुनियाभर में 8 मार्च को आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। गूगल ने अपने डूडल में उन महिलाओं को श्रद्धांजलि दी है जिन्होंने महिलाओं के हक के लिए लड़ाई लड़ी और महिला सशक्तिकरण में योगदान दिया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: गूगल ने डूडल बनाकर किया दुनिया की साहसी महिलाओं को याद
विज्ञापन
गूगल ने हर बार की तरह इस बार भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रिंग-बिरंगा डूडल बनाया है। दुनियाभर में 8 मार्च को आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। गूगल ने अपने डूडल में उन महिलाओं को श्रद्धांजलि दी है जिन्होंने महिलाओं के हक के लिए लड़ाई लड़ी और महिला सशक्तिकरण में योगदान दिया। गूगल के होमपेज पर एक स्लाइडशो देखा जा सकता है जिसमें 8 तस्वीरें हैं। ये महिलाएं कौन हैं? एक दादी मां द्वारा अपनी पोती को सुनाई जा रही कहानी में 13 यादगार महिलाओं के बारे में डूडल के स्लाइडशो में बताया गया है। इस बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम है 'Be Bold for Change' यानी कि बदलाव के लिए सशक्त बनें। यह कैंपेन लोगों से आह्वान करता है कि वह बेहतर दुनिया के लिए कार्यरत हों जिसमें लिंगभेद से हटकर सबको शामिल किया जाए।

डूडल की पहली तस्वीर में एक बुजुर्ग महिला अपनी कुर्सी पर बैठी हैं और एक बच्ची किताब लेकर उनके पास खड़ी है। इस तस्वीर में दिखाया गया है कि बुजुर्ग महिला,  बच्ची को महिलाओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कामों की जानकारी दे रही हैं। इसमें दिखाया गया है कि दादी/नानी से बातचीत के बाद बच्ची अकेले बैठकर 13 प्रसिद्ध महिलाओं की कहानी सोचती है। तस्वीर में कई दशक की अवधि में विभिन्न परिस्थिति में जन्मी महिलाओं के बारे में जानकारी दी गई है।

डूडल की दूसरी तस्वीर में महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए रैली करते हुए दिखाया गया है। इसी तस्वीर में रैली कर रही महिलाओं को एक बच्ची फूल देकर उनका अभिवादन कर रही है। डूडल की तीसरी तस्वीर में एक महिला हवाई जहाज उड़ा रही है। यानी महिला के पायलट रूप को दिखाया गया है।

आगे तस्वीरों में महिला के चित्रकार, शिक्षक, गायक, अंतरिक्ष यात्री, डॉक्टर, डांसर जैसे रूप में दिखाया गया है। पांचवी तस्वीर में एक महिला अपनी बच्ची को पढ़ा रही है। इसी तस्वीर में एक महिला लोगों को जागरूक करने के लिए दीवार पर एक पोस्टर चिपका रही है। वहीं एक बच्ची दिल की तस्वीर के साथ उन्हें दीवार पर चिपकाने को कहकर दुनियाभर में प्यार बांटने को कह रही है।

गूगल डूडल में याद की गईं 13 महिलाएं-
  1. डा वेल्स- अमेरिकन जर्नलिस्ट और सिविल राइट्स एक्टिविस्ट
  2. फ्रीडा काह्लो- मेक्सिकन पेंटर और एक्टिविस्ट
  3. लीना बो बार्डी- इटली मूल की ब्राजीलियन आर्किटेक्ट
  4. ओल्गा स्कोरोखोदोवा- सोवियत साइंटिस्ट और रिसर्चर
  5. मिरियम मकेबा- साउथ अफ्रीकी सिंगर और सिविल राइट्स एक्टिविस्ट
  6. सैली राइड- स्पेस में जाने वाली पहली महिला अमेरिकन एस्ट्रोनॉट
  7. हेलेट केंबेल- तुर्की की आर्कियोलॉजिस्ट और ओलंपिक में भाग लेने वाली पहली महिला
  8. एडा लवलेस- इंग्लिश मैथेमेटिशयन और दुनिया की पहली महिला कंप्यूटर प्रोग्रामर
  9. लोफ्तिया अलनाडी- पहली अरब-अफ्रीकी एविएटर
  10. सिसिलिया ग्रियर्सन- अर्जेंटीनी फिजिशियन और रिफॉर्मर
  11. ली ताई-योंग- कोरिया की पहली वकील और जज
  12. रूक्मिणी देवी अरुणडेल- भरतनाट्यम डांसर और एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट
  13. सुजेन लेंगलेन- 31 चैंपियनशिप जीतने वाली फ्रेंच टेनिस खिलाड़ी
अमेरिका में पहली बार 28 फरवरी 1909 को यह दिन मनाया किया गया। सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने न्यूयॉर्क में 1908 में गारमेंट मज़दूरों की हड़ताल को सम्मान देने के लिए इस दिन को चुना ताकि इस दिन महिलाएं काम के कम घंटे और बेहतर वेतन के लिए अपना विरोध और मांग दर्ज करवा सकें। साल 1913-14 महिला दिवस युद्ध का विरोध करने का प्रतीक बन कर उभरा। रुसी महिलाओं ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस फरवरी माह के आखिरी दिन पर मनाया और पहले विश्व युद्ध का विरोध दर्ज किया। यूरोप में महिलाओं ने 8 मार्च को पीस ऐक्टिविस्ट को सपोर्ट करने के लिए रैलियां कीं।  8 मार्च 1975 से संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने लगा, तब से पूरी दुनिया में यह दिन मनाया जाने लगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Doodle, Google Doodle

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung कर्मचारियों को हफ्ते में 6 दिन करना होगा काम, जारी हुआ फरमान
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया Mijia Refrigerator French 439L, 360 डिग्री कूलिंग के साथ 10 साल की वारंटी, जानें डिटेल
  3. DC Vs SRH Live: दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद IPL मैच कुछ देर में, यहां देखें फ्री!
  4. Vivo ने लॉन्च किया Y200i, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. धरती में तेजी धंस रहे हैं इस देश के आधे से ज्यादा शहर!
  6. Pixel 9 Pro की रियल लाइफ इमेज लीक, 16GB रैम, फ्लैट डिस्प्ले से होगा लैस!
  7. भारत का विजिट नहीं करेंगे Elon Musk, टेस्ला में काम के बोझ का बताया कारण
  8. UP Board 10th Result 2024: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट रोल नम्बर से ऐसे करें चेक
  9. HP Omen Transcend 14 गेमिंग लैपटॉप लॉन्च, 11.5 घंटे की बैटरी, 2.8K 120Hz डिस्प्ले से है लैस, जानें कीमत
  10. Samsung ने 8GB के RAM के साथ लॉन्च किया Galaxy F15 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »