गूगल आज मना रहा है 18वां जन्मदिन, बनाया रंग-बिरंगा डूडल

गूगल आज यानी 27 सितंबर को अपना 18वां जन्‍मदिन मना रहा है। इस मौके पर गूगल ने अनोखे अंदाज़ में रंग-बिरंगा विशेष डूडल बनाया है। हम कह सकते हैं कि आज हम सबका गूगल 'बालिग' हो गया है।

गूगल आज मना रहा है 18वां जन्मदिन, बनाया रंग-बिरंगा डूडल
ख़ास बातें
  • गूगल आज अपना 18वां जन्मदिन मना रहा है
  • गूगल अब तक चार अलग-अलग तारीखों पर अपना जन्मदिन मना चुका है
  • गूगल ने इस मौके पर एक विशेष डूडल बनया है
विज्ञापन
गूगल आज यानी 27 सितंबर को अपना 18वां जन्‍मदिन मना रहा है। इस मौके पर गूगल ने अनोखे अंदाज़ में रंग-बिरंगा विशेष डूडल बनाया है।

गूगल द्वारा बनाए गए खास एनिमेटेड डूडल में Google का 'G' एक गुब्बारे को फुलाते हुए दिख रहा है। इसके बाद इस फूले हुए गुब्बारे से ही Google के बाकी अक्षर बनते नज़र आएंगे। (यहां क्लिक कर देखें डूडल)

बता दें कि गूगल अब तक चार अलग-अलग तारीखों पर अपना जन्मदिन मना चुका है। अपने 15वें जन्मदिन पर गूगल ने खुद कहा था कि कंपनी को नहीं पता कि गूगल का असली जन्मदिन कब होता है।

गूगल ने अब तक सात सितंबर, आठ सितंबर, 26 सितंबर और 27 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाया है। साल 2002 में गूगल ने 27 सितंबर को अपना चौथा जन्मदिन मनाया था।  लेकिन इसके अगले साल सात सितंबर और उसके अगले साल आठ सितंबर को गूगल ने अपना जन्मदिन मनाया। हालांकि साल 2006 से अब तक गूगल 27 सितंबर को ही अपना जन्मदिन मनाता आ रहा है।

हालांकि, गूगल डॉट कॉम (google।com) का डोमेन 15 सितंबर 1995 को रजिस्टर किया गया था, इस लिहाज़ से गूगल का जन्मदिन 15 सितंबर को होना चाहिए। हालांकि लैरी पेज और सर्जी बिन ने 4 सितंबर 1998 को गूगल को एक कंपनी के तौर पर रजिस्टर किया और कंपनी के नाम पर पहला बैंक अकाउंट भी खुलवाया। इस लिहाज़ से 4 सितंबर को भी गूगल का जन्मदिन मनाया जा सकता है। साल 1998 में ही 30 अगस्त को कंपनी ने अपना पहला डूडल जारी किया था।

गूगल दुनिया का सबसे ताकतवर सर्च इंजन है। अपनी शुरुआत के 18 साल बाद आज यह दुनिया की सबसे ताकतवर कंपनियों में शुमार है। इसके फाउंडर लैरी पेज और सर्जी बिन को फोर्ब्स ने दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में क्रमश: 12वें और 13वें स्थान पर रखा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. 1,000 से ज्यादा क्रिप्टो ATM के साथ ऑस्ट्रेलिया बना तीसरा सबसे बड़ा नेटवर्क, जानें पहले दो कौन?
  2. Mahindra XUV 3XO: एक लीटर में इतने किलोमीटर चलेगी महिंद्रा की अपकमिंग SUV, परफॉर्मेंस भी की गई टीज
  3. Poco जल्द लॉन्च कर सकती है M6 4G, सर्टिफिकेशन साइट्स पर हुई लिस्टिंग
  4. सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज Binance के फाउंडर Changpeng Zhao को हो सकती है 3 वर्ष की जेल
  5. PUBG प्लेयर्स को याद आने वाले हैं पुराने दिन! इस दिन आ रहा आइकॉनिक Erangel Classic मैप
  6. Apple के iPhone 15 को Flipkart पर भारी डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका, जानें प्राइस
  7. iPhone यूजर्स को मिला WhatsApp का जबरदस्त सेफ्टी फीचर, यहां है इसे सेटअप करने का तरीका
  8. Firefox की Hero Lectro ने Rs 61,999 रुपये में लॉन्च की Muv-e इलेक्ट्रिक बाइक, जानें स्पेसिफिकेशन्स
  9. Nokia स्‍मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ने लॉन्‍च किया HMD Vibe फोन, जानें फीचर्स, कीमत
  10. Hyundai और Kia अगले साल लाएगी पहली भारत में तैयार इलेक्ट्रिक कार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »