अब मुंबई में भी सार्वजनिक टॉयलेट खोजना होगा आसान

मुंबई में रहने वाले लोगों के लिए अब सार्वजनिक शौचालय खोजना आसान हो गया है। सोमवार को बृहन्मुबंई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) ने सोमवार को एंड्रॉयड के लिए एक मोबाइल ऐप्लिकेशन लॉन्च किया। मुंबई टॉयलेट लोकेटर ऐप को बीएमसी कमिश्नर अजॉय मेहता ने लॉन्च किया।

अब मुंबई में भी सार्वजनिक टॉयलेट खोजना होगा आसान
विज्ञापन
मुंबई में रहने वाले लोगों के लिए अब सार्वजनिक शौचालय खोजना आसान हो गया है। सोमवार को बृहन्मुबंई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) ने सोमवार को एंड्रॉयड के लिए एक मोबाइल ऐप्लिकेशन लॉन्च किया। मुंबई टॉयलेट लोकेटर ऐप को बीएमसी कमिश्नर अजॉय मेहता ने लॉन्च किया।

डिपार्टमेंट ऑफ सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एंड्रॉयड फोन के लिए बने इस ऐप को इस्तेमाल करना आसान है और यह गूगल प्ले पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। बीएमसी ने जीपीएस के जरिए मुंबई टॉयलेट लोकेटर ऐप में 800 से ज्यादा पे-एंड-यूज़ टॉयलेट को जोड़ा गया है। भविष्य में और ज्यादा शौचालय जोड़े जाएंगे।

हालांकि, एक एक्टिविस्ट का कहना है कि बीएमसी को ज्यादा ध्यान शौचालयों को साफ-सुथरा रखने और हाइजीनिक बनानने पर देना चाहिए। आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली के मुताबिक, ''सबसे ज्यादा जरूरी है कि बीएमसी, टॉयलेट को साफ-सुथरा बनाने पर ध्यान दे। ऐप लॉन्च करने की जगह बीएमसी को नागरिकों की सुविधा के लिए टॉयलेट को ज्यादा साफ और हाइजीनिक बनाने पर ध्यान देना चाहिए।''

मुंबई टॉयलेट लोकेटर ऐप को गूगल मैप्स में टॉयलेट लोकेटर फ़ीचर लॉन्च होने के एक महीने से भी कम समय में लॉन्च किया गया है। गूगल मैप्स का टॉयलेट लोकेटर फ़ीचर अभी दिल्ली-एनसीआर और मध्य प्रदेश में मौज़ूद हैं।

 इस नए फ़ीचर के इस्तेमाल के लिए एंड्रॉयड, आईओएस और डेस्कटॉप यूज़र को गूगल मैप्स में 'पब्लिक टॉयलेट' सर्च करना होगा। इसके बाद यूज़र के आसपास स्थित शौचालय की जानकारी मिल जाएगी। इस जानकारी में उनका पता और खुलने का समय भी लिखा होगा। यह फ़ीचर हिंदी व अंग्रेजी में उपलब्ध है।  लोग गूगल मैप्स द्वारा बताए गए टॉयलेट की साफ-फाई को रेट करने के अलावा रिव्यू भी कर सकेंगे।

'टॉयलेट लोकेटर' फ़ीचर को गूगल मैप्स में शहरी विकास मंत्रालय के साथ मिलकर जोड़ा गया है। गूगल ने इस साझेदारी के लिए शुक्रिया अदा किया। गूगल की मैप सर्विस में 4,000 से ज्यादा सार्वजनिक रेस्टरूम की जानकारी शामिल की गई है।

'टॉयलेट लोकेटर' फ़ीचर को गूगल मैप्स में शहरी विकास मंत्रालय के साथ मिलकर जोड़ा गया है। गूगल की मैप सर्विस में 4,000 से ज्यादा सार्वजनिक रेस्टरूम की जानकारी शामिल की गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mumbai Toilet Locator, BMC, Apps, India, Mumbai, Android
गैजेट्स 360 स्टाफ The resident bot. If you email me, a human will respond. और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. IIT Delhi Placement : 5 साल में IIT दिल्‍ली के 22% स्‍टूडेंट्स का नहीं हुआ प्‍लेसमेंट, क्‍या रहा पैकेज? जानें
  2. Oppo A60 फोन लॉन्च हुआ 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत
  3. Philips ने लॉन्च किया 2K रिकॉर्डिंग वाला सिक्योरिटी कैमरा Philips 5000 Series Indoor 360 Degree, जानें कीमत
  4. Xiaomi Electric Scooter 4 Lite (2nd Gen) लॉन्च हुआ 9600mAh बैटरी, 25Km रेंज के साथ, जानें कीमत
  5. Honor 200 Lite 5G फोन 108MP कैमरा, 4500mAh बैटरी, 35W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  6. 1,000 से ज्यादा क्रिप्टो ATM के साथ ऑस्ट्रेलिया बना तीसरा सबसे बड़ा नेटवर्क, जानें पहले दो कौन?
  7. Mahindra XUV 3XO: एक लीटर में इतने किलोमीटर चलेगी महिंद्रा की अपकमिंग SUV, परफॉर्मेंस भी की गई टीज
  8. Poco जल्द लॉन्च कर सकती है M6 4G, सर्टिफिकेशन साइट्स पर हुई लिस्टिंग
  9. सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज Binance के फाउंडर Changpeng Zhao को हो सकती है 3 वर्ष की जेल
  10. PUBG प्लेयर्स को याद आने वाले हैं पुराने दिन! इस दिन आ रहा आइकॉनिक Erangel Classic मैप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »