Google Datally ऐप लॉन्च, मोबाइल डेटा पर निगरानी रखने में करेगा मदद

दिग्गज़ सर्च इंजन और तकनीकी कंपनी गूगल ने एक नया ऐप डेटैली पेश किया है जो यूज़र को मोबाइल डेटा के इस्तेमाल पर निगाह रखने तथा डेटा बचाने में मदद करेगा।

Google Datally ऐप लॉन्च, मोबाइल डेटा पर निगरानी रखने में करेगा मदद
ख़ास बातें
  • यह ऐप डेटा बचाने के लिए सुझाव देगा
  • आसपास मौज़ूद सार्वजनिक वाई-फाई की उपलब्धता की जानकारी देगा
  • यह यह ऐप एंड्रायड 5.0 और इससे ऊपर के वर्ज़न पर ही चलेगा
विज्ञापन
दिग्गज़ सर्च इंजन और तकनीकी कंपनी गूगल ने एक नया ऐप डेटैली पेश किया है जो यूज़र को मोबाइल डेटा के इस्तेमाल पर निगाह रखने तथा डेटा बचाने में मदद करेगा।

कंपनी के आधिकारिक ब्लॉग के अनुसार डेटैली के जरिए मोबाइल उपयोक्ता अपने डेटा इस्तेमाल पर सटीक निगरानी रख सकते हैं। यह ऐप डेटा बचाने के लिए सुझाव देगा तथा आसपास मौज़ूद सार्वजनिक वाई-फाई की उपलब्धता की जानकारी देगा।

इसके अनुसार यह यह ऐप एंड्रायड 5.0 और इससे ऊपर के वर्ज़न पर ही चलेगा। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

गूगल में उपाध्यक्ष (नेक्स्ट बिलियन यूजर्स) सीजर सेनगुप्ता ने इस ब्लाग में कहा है ‘दुनिया में कई लोगों के लिए मोबाइल डेटा महंगा है। सबसे बड़ी दिक्कत है कि लोगों को पता नहीं होता कि डेटा खर्च कहां हो रहा है इसलिए गूगल ने यह ऐप तैयार किया है।’ उन्होंने लिखा है कि यह ऐप तीन बिंदुओं पर केंद्रित है जिनमें डेटा की सटीक की जानकारी देना, डेटा खर्च पर नियंत्रण तथा डेटा बचत शामिल है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Datally, Google, Google Datally, Internet
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Gold Volcano : हर रोज Rs 5 लाख का सोना ‘हवा’ में उड़ा रहा यह ज्‍वालामुखी, जानें पूरी खबर
  2. BrahMos : भारत आज फ‍िलीपीन को देगा ब्रह्मोस मिसाइलों का पहला सेट, जानें इसकी खूबियां
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के दिन आ गए! Elon Musk की स्‍टारलिंक को जल्‍द मिल सकती है सरकार से मंजूरी
  4. OnePlus Ace 3 Pro के स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन का हुआ खुलासा, जानें क्या होगा खास
  5. Moto E14 में होगी 5000mAh बैटरी, 20W चार्जिंग, TDRA सर्टिफिकेशन में दिखा फोन
  6. लोकसभा चुनाव का बजा बिगुल, Google ने अलग अंदाज में मनाया लोकतंत्र के पर्व का जश्न
  7. Huawei का गजब डिवाइस, पॉकेट में रख लो, एक साथ 16 डिवाइस को देगा इंटरनेट
  8. Vivo V30e 5G भारत में 5500mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च! जानें सबकुछ
  9. फ्लैगशिप कैमरा फीचर्स के साथ आएगा OnePlus का अपकमिंग फ्लिप फोन! Samsung, Motorola को देगा टक्कर?
  10. Itel Super Guru 4G फीचर फोन YouTube और UPI सपोर्ट के साथ भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 1,799 रुपये
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »