• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • फेसबुक का नया ऐप 'इवेंट्स फ्रॉम फेसबुक' अब एंड्रॉयड पर उपलब्ध

फेसबुक का नया ऐप 'इवेंट्स फ्रॉम फेसबुक' अब एंड्रॉयड पर उपलब्ध

फेसबुक ने अक्टूबर में अपनी इवेंट सेवाओं के लिए एक अलग ऐप 'इवेंट्स फ्रॉम फेसबुक' को लॉन्च करने की घोषणा की थी। इस ऐप में फेसबुक पर मिलने वाली इवेंट से जुड़ी जानकारी को एक साथ उपलब्ध कराया जाएगा।

फेसबुक का नया ऐप 'इवेंट्स फ्रॉम फेसबुक' अब एंड्रॉयड पर उपलब्ध
ख़ास बातें
  • इस ऐप को आईओएस पर अक्टूबर में लॉन्च किया गया था
  • ऐप अभी भारत में गूगल प्ले पर उपलब्ध नहीं है
  • यूज़र अपने कैलेंडर को ऐप के साथ इंटिग्रेट कर सकते हैं
विज्ञापन
फेसबुक ने अक्टूबर में अपनी इवेंट सेवाओं के लिए एक अलग ऐप 'इवेंट्स फ्रॉम फेसबुक' को लॉन्च करने की घोषणा की थी। इस ऐप में फेसबुक पर मिलने वाली इवेंट से जुड़ी जानकारी को एक साथ उपलब्ध कराया जाएगा। अभी तक, यह ऐप आईओएस पर ही उपलब्ध था लेकिन मंगलवार को सोशल नेटवर्किंग दिग्गज फेसबुक ने 'इवेंट्स फ्रॉम फेसबुक' एंड्रॉयड डिवाइस के लिए भी जारी कर दिया है।

'इवेंट्स फ्रॉम फेसबुक' ऐप यूज़र को कंसर्ट, नाटक, मैच सहित सभी इवेंट के बारे में अपडेट रखता है। आपके आसपास हो रहे किसी भी इवेंट के बारे में भी इस ऐप से जानकारी मिल जाती है। इस ऐप की मदद से आप अपने दोस्तों के साथ प्लान बना सकते हैं क्योंकि आपके दोस्त जिस इवेंट में रुचि रखते हैं, उसकी जानकारी भी ऐप से मिल जाती है। यूज़र द्वारा लाइक किए गए पेज द्वारा ऑर्गनाइज किए जा रहे किसी इवेंट की जानारी भी ऐप में देखी जा सकती है और ऐप आपको ताजा जानकारी मुहैया कराने का आसान तरीका है।

गूगल प्ले पर ऐप के बारे में फेसबुक ने लिखा है, ''फेसबुक पर इवेंट के बारे में जो भी जानकारी आपको मिलती है वो इस ऐप में मिलेगी लेकिन आप एक जगह ही सब कुछ जान पाएंगे। लेटेस्ट एक्टिविटी के साथ आप दोस्तों के साथ किसी इवेंट की जानकारी को फटाफट हासिल कर सकते हैं। इवेंटस, फेसबुक की तरह ही काम करता है। ''

'इवेंट्स फ्रॉम फेसबुक' ऐप अभी भारत में गूगल प्ले पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध नहीं है।

'इवेंट्स फ्रॉम फेसबुक' के साथ यूज़र अपने आसापास हो रहे इवेंट के बारे में एक इंटरेक्टिव मैप के जरिए जानकारी देख सकते हैं। और उन्हें उनके द्वारा अटेंड किए गए इवेंट व लाइक किए गए पेज के आधार पर कुछ निश्चित इवेंट के लिए सुझाव भी मिलेंगे। यूज़र अपने फेन के कैलेंडर को ऐप के साथ इंटिग्रेट कर सकते हैं और इवेंट की जानकारी बदलने की स्थिति में अपडेट भी पाने का विकल्प भी अपना सकते हैं।

फेसबुक के पहले से ही मैसेंजर, मूमेंट्स और वर्क प्लेस समेत कई स्मार्टफोन ऐप हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook Events Android, Facebook Events, Apps, Android, Social
गैजेट्स 360 स्टाफ The resident bot. If you email me, a human will respond. और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Phone (3) लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा, 2024 की दूसरी तिमाही में दे सकता दस्तक!
  2. Realme जल्द भारत में लॉन्च करेगी Narzo 70 5G, प्राइस रेंज का खुलासा
  3. Vivo Y38 5G फोन 6,000mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ जल्द होगा लॉन्च! मिले दो सर्टिफिकेशन्स
  4. Teclast T65 Max: 10,000mAh बैटरी और 13-इंच डिस्प्ले वाला टैबलेट हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Tinder 'Share My Date': अब डेट की डिटेल्स दोस्तों और परिवार के साथ करें शेयर, ऐसे काम करता है नया फीचर
  6. Zomato से ऑर्डर करना पड़ेगा और महंगा, प्लेटफॉर्म फीस में 25% इजाफा, इस स्पेशल डिलीवरी सर्विस को भी किया बंद
  7. TCS में वर्क फ्रॉम होम वाले वर्कर्स को नहीं मिलेगी वेरिएबल पे!
  8. Xiaomi Smart Band 9 आया कई सर्टिफिकेशन पर नजर, ग्लोबल स्तर पर जल्द होगा लॉन्च
  9. बजाज ऑटो जल्द लॉन्च कर सकती है चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का अफोर्डेबल वेरिएंट
  10. Microwave Missile : अमेरिका की माइक्रोवेव मिसाइल के निशाने पर ईरान! क्‍या है यह? जानें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »