मोबाइल फोन पर हिंदी में खबरें पढ़ें और पैसे कमाएं

लोकप्रिय लॉक स्क्रीन मोबाइल ऐप्लिकेशन गोगो ने गुरुवार को हिंदी सर्विस की शुरुआत की। गोगो ऐप पर हर रोज 200 से अधिक हिंदी भाषा के लेख प्रकाशित किए जाएंगे।

मोबाइल फोन पर हिंदी में खबरें पढ़ें और पैसे कमाएं
विज्ञापन
लोकप्रिय लॉक स्क्रीन मोबाइल ऐप्लिकेशन गोगो ने गुरुवार को हिंदी सर्विस की शुरुआत की। गोगो ऐप पर हर रोज 200 से अधिक हिंदी भाषा के लेख प्रकाशित किए जाएंगे। 'गोगो ऐप' को हाल ही में लॉन्च किया गया है और यह ऐप मोबाइल उपयोगकर्तार्ओं के मनचाहे विषयवस्तु एवं लेख उनके एंड्रॉयड फोन के लॉक स्क्रीन पर उपलब्ध कराता है। कंपनी के बयान में कहा गया कि गोगो की हिंदी सर्विस के द्वारा मोबाइल उपयोगकर्ता अब गोगो का लाभ हिंदी में भी उठा सकते हैं। यूजर न सिर्फ अपनी मनपसंद न्यूज अब हिंदी में पढ़ सकते हैं, बल्कि गोगो उन्हें मुफ्त टॉक टाइम के जरिये हिंदी लेख पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है।

गोगो के सहसंस्थापक रजत गुप्ता ने कहा, "भारत दुनिया की सबसे बड़े स्मार्टफोन बाजारों में से एक है और ज्यादातर भारतीय हिंदी बोलते हैं। गोगो की इस हिंदी सर्विस से हम अधिकतर भारतीयों तक पहुंच पाएंगे जोकि हमारी कार्यनीति का महत्वपूर्ण अंग है। हम भारत के हर स्मार्टफोन उपयोगकर्ता की उनकी पसंदीदा भाषा में लेख पढ़ने की पहली पसंद बनना चाहते हैं और हिंदी सेवा का लॉन्च इस दिशा में हमारा पहला कदम है।"

भारत की जनगणना आंकड़ों के अनुसार 41 फीसदी से अधिक जनता हिंदी बोलती है, जबकि बहुत ही छोटी संख्या अंग्रेजी भाषा का प्रयोग करती है।

गोगो की इस नई सेवा से लोग न सिर्फ ताजा खबरें बल्कि तकनीकी, खान-पान और स्वास्थ्य एवं कल्याण संबंधित लेख हिंदी भाषा में पढ़ पाएंगे। इस ऐप का मुख्य उद्देश्य भारतीय स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को विभिन्न विषय वस्तु संबंधित लेख आसानी से उनके मोबाइल की लॉक स्क्रीन पर उपलब्ध कराना है। यह ऐप लोगों को उत्तम लेखों के साथ 'गोगो पॉइंट्स' जीतने का मौका भी देता है जिसे रिडीम कराने पर एंड्रॉयड उपभोक्ताओं को मुफ्त टॉक टाइम मिलेगा।

इस स्टार्टअप ने अभी-अभी एचटी मीडिया और नार्थ बेस मीडिया से निवेश भी प्राप्त किया है। नॉर्थ बेस मीडिया, वाल स्ट्रीट जर्नल, वाशिंगटन पोस्ट और रायटर्स के कुछ लोगों के समूह ने मिलकर शुरू की है जो की मीडिया सम्बंधित कंपनियों को निवेश प्रदान करती हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Pixel 9 Pro की रियल लाइफ इमेज लीक, 16GB रैम, फ्लैट डिस्प्ले से होगा लैस!
  2. भारत का विजिट नहीं करेंगे Elon Musk, टेस्ला में काम के बोझ का बताया कारण
  3. UP Board 10th Result 2024: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट रोल नम्बर से ऐसे करें चेक
  4. HP Omen Transcend 14 गेमिंग लैपटॉप लॉन्च, 11.5 घंटे की बैटरी, 2.8K 120Hz डिस्प्ले से है लैस, जानें कीमत
  5. Samsung ने 8GB के RAM के साथ लॉन्च किया Galaxy F15 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Prime Gaming: Amazon दे रहा है Fallout 76 गेम को फ्री में खेलने का मौका, ऐसे करें डाउनलोड
  7. itel S24, itel T11 Pro जल्द होंगे भारत में लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Xiaomi ने लॉन्च किया मोबाइल से कंट्रोल होने वाला स्मार्ट वाटर हीटर, इसमें एंटीबैक्टीरियल टेक्नोलॉजी भी मिलती है
  9. टाटा मोटर्स की तमिलनाडु की फैक्टरी में बनेंगी JLR की लग्जरी कारें!
  10. Elon Musk के विजिट से पहले भारत की नई EV पॉलिसी पर मीटिंग में शामिल हुई Tesla  
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »