गूगल मैप्स में जगहों के नाम सुझाना हुआ और आसान

गूगल ने एंड्रॉयड व आईओएस डिवाइस पर गूगल मैप्स ऐप में नया फीचर शामिल किया है। इस नए फीचर से अब यूज़र को गूगल मैप्स या गूगल सर्च रिजल्ट के जरिए जगहों को जोड़ना या एडिट का सुझाव देना आसान होगा।

गूगल मैप्स में जगहों के नाम सुझाना हुआ और आसान
विज्ञापन
गूगल ने एंड्रॉयड व आईओएस डिवाइस पर गूगल मैप्स ऐप में नया फीचर शामिल किया है। इस नए फीचर से अब यूज़र को गूगल मैप्स या गूगल सर्च रिजल्ट के जरिए जगहों को जोड़ना या एडिट का सुझाव देना आसान होगा। इस फीचर को फुलहाल दुनियाभर में नए अपडेट के जरिए जारी किया जा रहा है। इस फीचर का उद्देश्य दुनिया भर में बिजनेस और लैंडमार्क के बारे में सूचना इकट्ठा करना है जिससे यूज़र को अपडेटेड जानकारी मिल सके।

अब, गूगल सर्च रिजल्ट में एक लोकेशन के बारे में एक नोलेज़ ग्राफ देखा जा सकता है जबकि गूगल मैप्स में लोकेशन कार्ड में 'सजेस्ट एन एडिट' नाम से फीचर दिया गया है। अगर आप मैप्स में पिन करते हैं तो आपको 'एड ए मिसिंग प्लेस' का विकल्प मिलेगा।

इन सबके अलावा, दिग्गज़ सर्च इंजन गूगल जगहों के बारे में गहन जानकारी भी मुहैया कराना चाहता है। इसके लिए गूगल एंड्रॉयड गूगल मैप्स के जरिए यूज़र को किसी लोकेशन के बारे में अधिक जानकारी साझा करने की अनुमति देता है। उदारहरण के लिए, अब आप किसी जगह की खासियत जैसे वहां के माहौल, खाना और सर्विस के बारे में बता सकते हैं।
 

लेकिन, गूगल पर साझा की जाने वाली लोकेशन की जानकारी का गलत इस्तेमाल भी हो सकता है। इसीलिए गूगल ने सजेस्ट एडिट के लिए मैप्स या सर्च पर उनके दिखने से पहले क्राउड वेरिफिकेशन का फैसला किया है।

अगर किसी जगह के बारे में 'सजेस्टेड एडिट्स' पेंडिंग है तो यूज़र को इसकी नोटिफिकेशन मिल जाएगी और उन्हें वेरिफाई करने से जुड़ी जानकारी भी मिलेगी। एक बार 'सजेस्टेड एडिट' के वेरिफाई की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही यहह गूगल मैप्स पर दिखना शुरू हो जाएगा। यूज़र गूगल एंड्रॉयड मैप्स के साथ-साथ एंड्रॉयड पर मोबाइल सर्च या आईओएस डिवाइस के जरिए भी जानकारी वेरिफाई  कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 61,000 डॉलर से ज्यादा
  2. Vivo V30e स्‍मार्टफोन भारत में 2 मई को होगा लॉन्‍च, मिलेंगे ये तगड़े फीचर्स
  3. Gold Volcano : हर रोज Rs 5 लाख का सोना ‘हवा’ में उड़ा रहा यह ज्‍वालामुखी, जानें पूरी खबर
  4. BrahMos : भारत आज फ‍िलीपीन को देगा ब्रह्मोस मिसाइलों का पहला सेट, जानें इसकी खूबियां
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के दिन आ गए! Elon Musk की स्‍टारलिंक को जल्‍द मिल सकती है सरकार से मंजूरी
  6. OnePlus Ace 3 Pro के स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन का हुआ खुलासा, जानें क्या होगा खास
  7. Moto E14 में होगी 5000mAh बैटरी, 20W चार्जिंग, TDRA सर्टिफिकेशन में दिखा फोन
  8. लोकसभा चुनाव का बजा बिगुल, Google ने अलग अंदाज में मनाया लोकतंत्र के पर्व का जश्न
  9. Huawei का गजब डिवाइस, पॉकेट में रख लो, एक साथ 16 डिवाइस को देगा इंटरनेट
  10. Vivo V30e 5G भारत में 5500mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च! जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »