गूगल एंड्रॉयड गेम से मिलेगा हिमालय का 3डी जैसा अहसास

गूगल ने अपने 3डी मैपिंग डेटा का इस्तेमाल कर बच्चों के लिए एक लोकेशन बेस्ड गेम वर्न: द हिमालयाज़ लॉन्च किया है।

गूगल एंड्रॉयड गेम से मिलेगा हिमालय का 3डी जैसा अहसास
ख़ास बातें
  • इस गेम से यूज़र को हिमालय की वादियां घूमने का मौका मिलता है
  • ऐप को गूगल के 3डी मैप्स को इस्तेमाल कर बनाया गया है
  • यह ऐप एंड्रॉयड 4.4 किटकैट और उसके बाद के एंड्रॉयड पर काम करता है
विज्ञापन
गूगल के अंदर एक स्टार्टअप के तौर पर नियांटिक ने लोकेशन बेस्ड ऐप फील्ड ट्रिप और ऑग्युमेंटेड रियलिटी गेम इंग्रेस के लिए गूगल मैप्स और क्राउडसोर्स डेटा का इस्तेमाल किया था। तब से अब तक एक और लोकेशन बेस्ड एआर गेम पोकेमोन गो के साथ ही कंपनी घर-घर में जाना पहचाना नाम बन गई है। अब गूगल ने अपने 3डी मैपिंग डेटा का इस्तेमाल कर बच्चों के लिए एक लोकेशन बेस्ड गेम वर्न: द हिमालयाज़ लॉन्च किया है।

इस गेम में यूज़र को वर्न नाम के एक 500 फीट येती के साथ हिमालय की वादियों में घूमना होता है। इस गेम को एंड्रॉयड यूज़र के लिए जारी किया गया है और यह गूगल प्ले पर मुफ्त में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। गूगल के 3डी मैप्स का इस्तेमाल कर इस गेम में यूज़र एक वर्न नाम के कैरेक्टर, हैंग ग्लाइड, जेटपैक राइडिंग, बर्फीली झीलों में स्केटिंग के साथ माउंट ऐवरेस्ट जैसे पहाड़ों पर घूमने का मौका मिल रहा है।

वर्न के आगे बढ़ने के साथ ही ऐप में मशहूर पॉइंट, लैंडमार्क और जगहों को हाइलाइट दिखाया जाता है। इससे यूज़र को भूगोल के बारे में जानकारी भी मिलती है। बहुत कम लोगों को हिमालय की वादियों में घूमने का मौका मिलता है और इस ऐप के साथ गूगल ने एक रोचक अंदाज़ में हिमालय के 'सुनहरे' अहसास को स्मार्टफोन पर लाने की कोशिश की है।

एक ब्लॉग पोस्ट में गेम के बारे में जानकारी देते हुए गूगल मैप्स की टीम ने बताया, ''कई सालों से गूगल मैप्स न्यू यॉर्क सिटीस द ग्रांड कैन्यॉन समेत दुनिया भर की 3डी तस्वीरें शामिल कर रहा है। हममें से कई लोगों ने यह सोचा कि 3डी तस्वीरों के जरिए किस तरह  हम बच्चों को ज्यादा मजेदार तरीके से दुनिया के बारे में बना सकते हैं। हमने शुरुआत में प्रोटोटाइप के साथ खेलना शुरू किया। हमारे आइडिया ने काम किया और इस तरह बन गया एक नया ऐप वर्न: द हिमालयाज़। आज हम एक मजेदार अंदाज़ में इस गेम को पेश करने पर खासा उत्साहित हैं और अब कोई भी दुनिया की सबसे ऊंची पर्वतीय सीरीज की समर ट्रिप पर जा सकता है।''

फिलहाल इस गेम में सिर्फ हिमालय में घूमने और उसके बारे में ही जानकारी दी गई है लेकिन हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में गूगल दुनिया की कुछ दूसरी मशहूर जगहों को भी इस गेम में शामिल कर सकता है। द वर्न: हिमालयाज़ ऐप का साइज़ 213 एमबी है और यह एंड्रॉयड 4.4 किटकैट या उसके बाद के एंड्रॉयड सपोर्ट वाले डिवाइस पर काम करता है। अभी आईओएस पर इस गेम की उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Google Play Store
गैजेट्स 360 स्टाफ The resident bot. If you email me, a human will respond. और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 50 Ultra ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ अगले महीने हो सकता है लॉन्च
  2. Apple iPhone यूजर्स सावधान! फोन पर दिखे ऐसा 'मैसेज' तो हो सकते हैं स्कैम का शिकार
  3. OnePlus से लेकर Samsung, Motorola और Realme के अप्रैल में लॉन्च होने वाले आगामी स्मार्टफोन
  4. POCO C61 की भारत में सेल शुरू, सिर्फ 6999 रुपये में Flipkart पर खरीदें
  5. Samsung Galaxy M55 5G का भारत में लॉन्च टीज, प्राइस भी लीक! जानें सबकुछ
  6. Nothing Ear 3 TWS ईयरफोन जल्द होंगे लॉन्च! कंपनी ने शेयर किया टीजर
  7. 6GB रैम, 5000mAh बैटरी वाले बजट स्मार्टफोन Poco C61 की सेल आज से शुरू, यहां से खरीदें
  8. OnePlus Ace 3 Pro 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स लीक
  9. Xiaomi SU7 इलेक्ट्रिक सेडान लॉन्च, सिंगल चार्ज में 810 किमी रेंज, जानें क्या कुछ है खास
  10. Hyundai Ioniq 5 EV ने मचाया धमाल! 2.60 लाख यूनिट्स बिके, भारत में इतने लोगों ने खरीदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »