• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • गूगल एंड्रॉयड कीबोर्ड का नया अपडेट, अब एक हाथ से टाइप करना होगा आसान

गूगल एंड्रॉयड कीबोर्ड का नया अपडेट, अब एक हाथ से टाइप करना होगा आसान

एंड्रॉयड गूगल कीबोर्ड में एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी हुआ है। नए अपडेट में वन-हेंडड मोड (एक हाथ से टाइपिंग) कुछ नए डिजाइन और अपने हिसाब से कीबोर्ड की लंबाई को रीसाइज़ किया जा सकता है।

गूगल एंड्रॉयड कीबोर्ड का नया अपडेट, अब एक हाथ से टाइप करना होगा आसान
विज्ञापन
एंड्रॉयड गूगल कीबोर्ड में एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी हुआ है। नए अपडेट में वन-हेंडड मोड (एक हाथ से टाइपिंग)  और अपने हिसाब से कीबोर्ड की लंबाई को रीसाइज़ किया जा सकता है। इसके अलावा कीबोर्ड के डिजाइन में भी कुछ बदलाव किए गए हैंं।

नए अपडेट के बाद एंड्रॉयड गूगल कीबोर्ड में अब बटन के चारों तरफ बॉर्डर डिस्प्ले का विकल्प है। इससे गलती से दूसरे अक्षर को टैप करने का अवसर कम होता है। एंड्रॉयड पुलिस की खबर के मुताबिक, वन हैंडेड मोड से गूगल कीबोर्ड को दायें या बायें हाथ से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा फुल साइज़ वर्जन पर जाने के लिए फटाफट टॉगल भी कर सकते हैं।

स्पेसबार के बाद एक नया नंबर आइकन है जिससे ट्रेडीशनल फोन-स्टाइल नंबर पैड खुल जाता है। गूगल के 'इंप्रूव गूगल कीबोर्ड फॉर एवरीवन' के साथ अब यूजर के पास इनपुट में 'छोटे स्निपेट्स' साझा करने का चुनाव भी मौजूद है। इस फीचर से कीबोर्ड के सुझाव और शब्द अनुमान पहले से ज्यादा बेहतर हो पाए हैं। इसके अलावा कीबोर्ड की लंबाई को भी 'छोटे से लंबे' पांच अलग-अलग साइज़ में बदलने का विकल्प भी मिलता है। यूजर कीबोर्ड को 'नॉर्मल' पर भी सेट कर सकते हैं।
 
इसके अलावा कुछ दूसरे नए फीचर भी एंड्रॉयड गूगल कीबोर्ड में शामिल हुए हैं। उदाहरण के लिए स्पेसबार पर टैप और होल्ड करें व कर्सर को फटाफट मूव करने के लिए दायें या बायें करें। गूगल का यह फीचर ऐप्पल के 3डी टच कर्सर कंट्रोल जैसा है। इससे पहले कई थर्ड पा4टी कीबोर्ड में भी इस तरह के फीचर आ चुके हैं। अब बायीं तरफ स्लाइड कर डिलीट बटन से एक सिंगल अक्षर के सभी शब्दों को भी डिलीट किया जा सकता है।  

अगर आप गूगल कीबोर्ड के फैन हैं तो एंड्रॉयड पर जारी हुआ यह नया अपडेट खासा अच्छा है। गूगल एंड्रॉयड कीबोर्ड का नया अपडेट वीजन 5.0 पर जारी हो रहा है। आप एपीके फाइल से भी नया वर्जन डाउनलोड कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Kia की Sonet की बिक्री 4 वर्ष से कम में 4 लाख यूनिट्स से ज्यादा
  2. Samsung के Galaxy Unpacked इवेंट में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स, Galaxy Ring हो सकते हैं लॉन्च
  3. Realme C65 5G हुआ 50MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. गजब! ये कंपनी दे रही Free में इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज करने की सुविधा, जानें पूरा मामला
  5. Lava ने गोल्ड कलर में पेश किया O2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Nothing का सबब्रैंड CMF लॉन्‍च करेगा पहला स्‍मार्टफोन! BIS पर हुआ लिस्‍ट
  7. Ferrato Disruptor इलेक्‍ट्र‍िक बाइक की भारत में बुकिंग शुरू, सिर्फ Rs 500 देने होंगे, लॉन्चिंग 2 मई को
  8. OnePlus ने नए नॉर्डिक ब्लू कलर में पेश की Watch 2
  9. New OTT Release : लापता लेडीज.. क्रैक.. रणनीति… किस ओटीटी पर क्‍या नया? जानें
  10. Vivo X100 Ultra, Vivo S19 Pro आया 3C ऑथोरिटी पर नजर, जानें क्या होगा खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »