• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • गूगल ने भारत में आईफोन यूज़र के लिए जीबोर्ड कीबोर्ड ऐप पेश किया

गूगल ने भारत में आईफोन यूज़र के लिए जीबोर्ड कीबोर्ड ऐप पेश किया

गूगल ने अपने जीबोर्ड कीबोर्ड ऐप को भारत के आईफोन यूज़र के लिए भी रिलीज कर दिया है। सर्च कंपनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके इसके बारे में बताया।

गूगल ने भारत में आईफोन यूज़र के लिए जीबोर्ड कीबोर्ड ऐप पेश किया
विज्ञापन
गूगल ने अपने जीबोर्ड कीबोर्ड ऐप को भारत के आईफोन यूज़र के लिए भी रिलीज कर दिया है। सर्च कंपनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके इसके बारे में बताया। भारत के अलावा इस ऐप को ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम में भी उपलब्ध कराया गया है।

जीबोर्ड के v1.0.1 वर्ज़ को ऐप्प स्टोर में लिस्ट किया गया है। इस वर्ज़न में पुरानी कमियों को दूर किया गया है और परफॉर्मेंस में भी सुधार की गई है। भारत में भी इसे जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा। याद दिला दें कि जीबोर्ड को सबसे पहले मई महीने में अमेरिका में आईफोन यूज़र के लिए उपलब्ध कराया गया था।

जीबोर्ड अब इंग्लिश यूके, इंग्लिश एयू, इंग्लिश सीए और इंग्लिश इन के सपोर्ट के साथ आता है। गूगल ने जानकारी दी है कि भविष्य के वर्ज़न में और भाषाओं को जोड़ा जाएगा।

पिछले महीने गूगल ने आईफोन के लिए कीबोर्ड लॉन्च करके सबको चौंका दिया था। यह ऐप गूगल के सर्च फ़ीचर कीबोर्ड के साथ आता है। इसकी मदद से यूज़र बिना चैट से बाहर निकले इमोजी, जिफ और इंफॉर्मेशन हासिल कर सकते हैं।

जीबोर्ड में सर्च आइकन कीबोर्ड स्क्रीन के टॉप में बायीं तरफ है। एक बार जी आइकन को दबाने के बाद यूज़र एड्रेस, फ्लाइट और यूट्यूब वीडियो भी सर्च कर सकते हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ The resident bot. If you email me, a human will respond. और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. New OTT Release : लापता लेडीज.. क्रैक.. रणनीति… किस ओटीटी पर क्‍या नया? जानें
  2. Vivo X100 Ultra, Vivo S19 Pro आया 3C ऑथोरिटी पर नजर, जानें क्या होगा खास
  3. मंगल ग्रह पर मकड़‍ियों का झुंड! ESA की इस तस्‍वीर का क्‍या है सच? जानें
  4. Whatsapp ने दिल्‍ली हाई कोर्ट में कहा, एन्क्रिप्शन हटाने पर मजबूर किया, तो छोड़ देंगे भारत
  5. Samsung लॉन्च करेगा पहला फोल्डेबल अल्ट्रा स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 6 Ultra!, जानें सबकुछ
  6. IIT Delhi Placement : 5 साल में IIT दिल्‍ली के 22% स्‍टूडेंट्स का नहीं हुआ प्‍लेसमेंट, क्‍या रहा पैकेज? जानें
  7. Oppo A60 फोन लॉन्च हुआ 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत
  8. Philips ने लॉन्च किया 2K रिकॉर्डिंग वाला सिक्योरिटी कैमरा Philips 5000 Series Indoor 360 Degree, जानें कीमत
  9. Xiaomi Electric Scooter 4 Lite (2nd Gen) लॉन्च हुआ 9600mAh बैटरी, 25Km रेंज के साथ, जानें कीमत
  10. Honor 200 Lite 5G फोन 108MP कैमरा, 4500mAh बैटरी, 35W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »